- RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने पाकिस्तान के साथ बातचीत का दरवाजा हमेशा खुला रखने की बात कही है
- उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा जरूरी है लेकिन संवाद के लिए रास्ता बंद नहीं होना चाहिए
- होसबले ने मुस्लिम नेतृत्व पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी नेतृत्व मिलना मुश्किल है
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने पाकिस्तान के साथ रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हमें पाकिस्तान के साथ बातचीत का दरवाजा हमेशा खुला रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा जरूरी है लेकिन साथ ही हमें बातचीत के दरवाजे बंद नहीं रखने चाहिए.
न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि अटलजी और मौजूदा सरकार ने बातचीत की थी. फिर भी पाकिस्तान ने पुलवामा जैसे हमला किया. राष्ट्र और आत्मसम्मान की सुरक्षा जरूरी है लेकिन बातचीत के लिए हमेशा एक रास्ता खुला रहना चाहिए.
तनाव के बीच संवाद भी जरूरी: होसबले
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि भारत को पाकिस्तान के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिए? इस पर जवाब देते हुए दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि भारत ने हमेशा बातचीत का रास्ता अपनाने की कोशिश की है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि अटल जी बस से लाहौर गए थे और शांति की पहल की थी. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को न्योता दिया था और बाद में एक पाकिस्तानी नेता की शादी में भी शामिल हुए थे.
VIDEO | When asked how India should deal with Pakistan, RSS General Secretary Dattatreya Hosabale, in an exclusive interview with PTI, says, Everything has been tried and more such efforts should continue. Atal ji tried to engage them in dialogue. He went to Lahore by bus and… pic.twitter.com/dDDj6dnKgx
— Press Trust of India (@PTI_News) May 12, 2026
उन्होंने कहा कि इन सब कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान अगर सुई चुभाने जैसी हरकतें करता है और पुलवामा जैसे हमलों को बढ़ावा देता है, तो भारत को हालात के हिसाब से सख्त जवाब देना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सुरक्षा और स्वाभिमान सबसे ऊपर होता है और सरकार को उसी हिसाब से कदम उठाने चाहिए.
हालांकि होसबले ने यह भी साफ किया कि बातचीत के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं होने चाहिए. उनके मुताबिक दोनों देशों के बीच संवाद का रास्ता हमेशा खुला रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसी वजह से राजनयिक संबंध बनाए जाते हैं, व्यापार चलता रहता है और वीजा भी दिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि अगर बातचीत की खिड़की बंद कर दी जाए तो रिश्तों को सुधारने का मौका खत्म हो जाएगा. इसलिए तनाव के बीच भी संवाद जरूरी है.
यह भी पढ़ेंः 'पाकिस्तान में ही क्यों बढ़ रही महंगाई?', फजल-उर-रहमान ने भारत का नाम लेकर शहबाज सरकार को घेरा- Video
मुस्लिम लीडरशिप पर क्या बोले?
दत्तात्रेय होसबले ने मुस्लिम लीडरशिप को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मुस्लिमों में राष्ट्रवादी नेतृत्व मिलना मुश्किल है. उन्होंने कहा, 'मुसलमानों के बीच राष्ट्रवादी नेतृत्व मिलना बहुत मुश्किल है. यह समुदाय किसी का समर्थन तभी करता है, जब वह अलगाववादी हो.'
VIDEO | RSS General Secretary Dattatreya Hosabale, in an exclusive interview with PTI, says, "Nationalist leadership among Muslims is a rare commodity; the community will support someone only if they are separatist."
— Press Trust of India (@PTI_News) May 12, 2026
(The exclusive interview conducted by PTI CEO and… pic.twitter.com/ChEVhUjkBn
उन्होंने लव जिहाद को एक साजिश बताया. उन्होंने कहा, 'लव जिहाद तब होता है जब कोई एजेंडा हो, हिंदू लड़कियों को ले जाने की कोई सोची-समझी साजिश हो, यह मंजूर नहीं है. जब यह एकतरफा होता है, तो यह प्यार नहीं, बल्कि एक साजिश होती है.'
चुनाव नतीजों को लेकर होसबले ने क्या कहा?
इंटरव्यू के दौरान दत्तात्रेय होसबले ने चुनाव नतीजों और उदयनिधि स्टालिन के सनातन को लेकर दिए बयान पर भी बात की. उन्होंने बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत पर कहा कि हर हिंदू वोटर हिंदू कार्यकर्ता बन गया था.
उन्होंने कहा, 'बंगाल में हर हिंदू वोटर एक हिंदू कार्यकर्ता बन गया. ये नतीजे साबित करते हैं कि जब आपको बिल्कुल दीवार की तरफ धकेल दिया जाता है, तो आप पलटकर वार करते हैं.'
VIDEO | When asked about TN LoP Udhayanidhi Stalin's 'Sanatana Dharma must be abolished' remark, RSS General Secretary Dattatreya Hosabale, in an exclusive interview with PTI, says, "It's his opinion, and people have answered in the election, but one thing, see Sanatan will not… pic.twitter.com/QlVFuKa2fY
— Press Trust of India (@PTI_News) May 12, 2026
उदयनिधि स्टालिन के 'सनातन को खत्म कर देना चाहिए' वाले बयान पर होसबले ने कहा, 'यह उनकी राय है, और लोगों ने चुनाव में इसका जवाब दे दिया है, लेकिन एक बात देखिए, सनातन कहीं नहीं जाने वाला. सनातन इस राष्ट्र की भावना और आत्मा है. यह कोई धार्मिक रीति-रिवाज नहीं, बल्कि एक जीवन-मूल्य है.. यह शाश्वत है. जो शाश्वत है, वही सनातन है. यह एक बरगद के पेड़ जैसा है. 200 साल बाद भी यह अडिग खड़ा रहता है. इसकी जड़ें और भी मजबूत और गहरी होती जाती हैं. यह पेड़ हमेशा हरा-भरा रहता है. यह एक अद्भुत मेल है.'
यह भी पढ़ेंः आतंकियों को बचाने की कोशिश साख दांव पर लगाने जैसा, ऑपरेशन सिंदूर में पाक को चीन की मदद पर भारत का कड़ा संदेश
'हम हिंदू राष्ट्र बना नहीं रहे, ये हिंदू राष्ट्र है'
जब उनसे पूछा गया कि अल्पसंख्यकों को यह भरोसा कैसे दिलाया जा सकता है कि वे भारत में सुरक्षित हैं और 'हिंदू राष्ट्र' का जिक्र धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अर्थ में किया गया है, तो RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, 'क्या भारत में मुसलमानों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसा बर्ताव होता है? क्या सरकारी योजनाएं उन तक नहीं पहुंच रही हैं? हम अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं के साथ लगातार बातचीत करते रहते हैं.'
VIDEO | When asked how minorities can be assured that they are safe in India and that references to a ‘Hindu nation' are meant in a cultural, not religious, sense, RSS General Secretary Dattatreya Hosabale, in an exclusive interview with PTI, says, “Are Muslims treated as… pic.twitter.com/Da2neKetk5
— Press Trust of India (@PTI_News) May 12, 2026
उन्होंने आगे कहा, 'हमारा मानना है कि धर्म बदलने से हमारी राष्ट्रीयता नहीं बदल जाती. जब राष्ट्रीयता एक है, तो हम उन्हें अलग नहीं मानते. हम कोई हिंदू राष्ट्र बना नहीं रहे हैं. यह पहले से ही एक हिंदू राष्ट्र है. जब यहां ब्रिटिश राज था, तब भी यह एक हिंदू राष्ट्र ही था.'
जब लालची हो जाते हैं तो युद्ध छिड़ जाते हैं: होसबले
दत्तात्रेय होसबले ने पश्चिम एशिया में जारी ईरान जंग को लकर कहा कि जब कोई लालची हो जाता है तो युद्ध हो जाता है. उन्होंने कहा कि युद्ध बुरी चीज है और बुरे दिमाग से ही आता है.
उन्होंने कहा, 'अगर आप पिछले 30 सालों का दुनिया का इतिहास देखें, तो ऐसा कोई समय नहीं रहा जब युद्ध न हुए हों. युद्ध हमेशा से होते रहे हैं. इसलिए युद्ध हो रहे हैं. युद्ध आम तौर पर दिमाग में पैदा होते हैं. बुरी चीजें बुरे दिमाग से ही आती हैं. जब आप लालची हो जाते हैं, तो युद्ध छिड़ जाते हैं. किसी देश में भी अहंकार हो सकता है, न कि सिर्फ किसी व्यक्ति में, यही चीजें युद्ध को जन्म देती हैं.'
VIDEO | When asked about the war in West Asia, RSS General Secretary Dattatreya Hosabale, in an exclusive interview with PTI, says, "If you see the world history in last 30 years, there was no time, there was absence of wars, it has always been there... So wars are taking… pic.twitter.com/52fXFiHyqr
— Press Trust of India (@PTI_News) May 12, 2026
उन्होंने आगे कहा कि 'अगर हम पश्चिम एशिया के युद्ध की बात करें, तो वहां व्यापारिक हितों की वजह से कई युद्ध हुए हैं. पहले यह अनुमान लगाया जाता था कि तेल की वजह से युद्ध होंगे, अब लोग अनुमान लगा रहे हैं कि पानी को लेकर युद्ध होंगे. ये युद्ध इंसानियत को खत्म तो नहीं करेंगे, लेकिन इनका इंसानी जिंदगी पर असर जरूर पड़ेगा.'
होसबले ने कहा कि मौजूदा युद्ध को हमें सिर्फ दो देशों के बीच का युद्ध नहीं समझना चाहिए. यह अस्तित्व और कब्जे की लड़ाई है. इंसानी जिंदगी को देखने का एक ऐसा नजरिया है जो सही नहीं है.
यह भी पढ़ेंः अमेरिका को धोखा और ईरान के फाइटर जेट को पनाह... पूछा तो पाकिस्तान बनाने लगा ये कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं