विज्ञापन

अमेरिका को धोखा और ईरान के फाइटर जेट को पनाह... पूछा तो पाकिस्तान बनाने लगा ये कहानी

अमेरिका को धोखा और ईरान के फाइटर जेट को पनाह... पूछा तो पाकिस्तान बनाने लगा ये कहानी

अमेरिका को धोखा और ईरान के फाइटर जेट को पनाह... पूछा तो पाकिस्तान बनाने लगा ये कहानी

ईरान के जहाजों को पाकिस्तान में शरण देने की खबर पर पाक सरकार का बयान आया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा है कि पाकिस्तान नूर खान एयरबेस पर ईरानी एयरक्राफ्ट की मौजूदगी के बारे में CBS न्यूज़ की रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज करता है. ऐसी अंदाजे वाली बातें इलाके में स्थिरता और शांति के लिए चल रही कोशिशों को कमजोर करने के मकसद से लगती हैं.

क्या कहानी बना रहा पाकिस्तान?

पाकिस्तान ने कहा, "सीजफायर के बाद और इस्लामाबाद बातचीत के शुरुआती दौर के दौरान, बातचीत की प्रक्रिया से जुड़े डिप्लोमैटिक लोगों, सिक्योरिटी टीमों और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ के आने-जाने को आसान बनाने के लिए ईरान और यूनाइटेड स्टेट्स के कई एयरक्राफ्ट पाकिस्तान पहुंचे. कुछ एयरक्राफ्ट और सपोर्ट स्टाफ़ अगले दौर की बातचीत की उम्मीद में कुछ समय के लिए पाकिस्तान में ही रहे."

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, "पाकिस्तान में अभी जो ईरानी एयरक्राफ्ट खड़े हैं, वे सीज़फ़ायर के समय पहुंचे थे और उनका किसी भी मिलिट्री इमरजेंसी या बचाव के इंतज़ाम से कोई लेना-देना नहीं है. इसके उलट कहने वाले दावे अंदाजे वाले, गुमराह करने वाले और असलियत से पूरी तरह अलग हैं."
Latest and Breaking News on NDTV

सीबीएस की रिपोर्ट में क्या दावा किया गया था?

CBS न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खुद को मध्यस्थ बताने वाला पाकिस्तान चुपचाप ईरान के सैन्य विमानों को अपने एयरबेस पर पार्क करने की अनुमति दे रहा था, ताकि उन्हें संभावित अमेरिकी हवाई हमलों से बचाया जा सके.

अब इस रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान की दुनिया भर में फजीहत हो रही है. एक ओर तो पाकिस्तान खुद को मध्यस्थ बताता है और दूसरी ओर ऐसी कदम उठा रहा है जो उसकी मध्यस्थता पर बड़े सवाल खड़े करते हैं. 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका-ईरान से चीन क्या सबक ले रहा है? आखिर कौन है उसका निशाना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com