प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के वडोदरा में सी-295 विमान निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया, जिससे वैश्विक एयरोस्पेस निर्माण में एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में भारत का स्थान और भी मजबूत हो गया है. यह "मेक इन इंडिया" पहल के तहत विमानन क्षेत्र में एक बड़ा कदम है. इसके बाद भारत और स्पेन के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई. इस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और स्पेन की साझेदारी सदियों पुरानी है.
द्विपक्षीय बातचीत में क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के साथ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता में कहा, " लोकतंत्र, रुल ऑफ लॉ जैसे मूल्यों में साझा विश्वास हम दोनों को जोड़ता है. अर्थव्यवस्था, रक्षा, फार्मा, IT, नवीकरणीय ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों में हमारे बीच मजबूत सहयोग है... लोगों के बीच संपर्क हमारे संबंधों को एक मजबूत आधार प्रदान करता है. भारतीय युवा प्रतिभा स्पेन के हरित और डिजिटल संक्रमण लक्ष्यों में योगदान दे रही है. लोगों के बीच बढ़ते संबंधों को देखते हुए, भारत ने इस वर्ष स्पेन के बार्सिलोना में एक नया वाणिज्य दूतावास खोला है..."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता में क्या बोले स्पेनिश पीएम
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता में कहा, "मैं आपको प्रधानमंत्री के रूप में हाल ही में फिर से चुने जाने पर बधाई देता हूं। मेरे लिए और स्पेनिश प्रतिनिधिमंडल के लिए भारत में आना सम्मान की बात है। मुझे यकीन है कि यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी...इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारा सहयोग कई अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ता रहेगा...हमारे देश एक दूसरे के पूरक हैं..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं