विज्ञापन

अगले 10 साल में दोगुनी हों जापानी कंपनियां, AI और टेक्नोलॉजी में बढ़ेगा सहयोग: पीएम मोदी

भारत-जापान आर्थिक मंच में पीएम मोदी ने दोनों देशों के व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने अगले 10 वर्षों में भारत में जापानी निवेश और कंपनियों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा.

अगले 10 साल में दोगुनी हों जापानी कंपनियां, AI और टेक्नोलॉजी में बढ़ेगा सहयोग: पीएम मोदी
PM मोदी ने किया हरियाणा में मारुति की नई फैक्ट्री का उद्घाटन

भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि यहां कई कंपनियों के भारत के साथ लंबे समय से संबंध रहे हैं, कुछ के तो 100 साल से भी ज्यादा समय से. मैं इस फोरम से जुड़ने वाले नए दोस्तों का दिल से स्वागत करता हूं कि वे भारत-जापान की सफलता की कहानी का हिस्सा बन रहे हैं.

'10 साल में भारत में बढ़ेगा जापान का निवेश और सहयोग'

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान ने अपने व्यापारिक और सामरिक संबंधों को और मजबूत करने का फैसला लिया है. हमने AI, टेक्नोलॉजी जैसे कई समझौते पर सहमति जताई है. आप सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि अगले 10 सालों में जापान से भारत से निवेश बढ़े और 10 साल में जापानी कंपनियों की संख्या भी दोगुनी हो जाए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी की चौथी गाड़ी बनाने वाली फैक्ट्री का उद्घाटन किया.

'100 देशों में एक्सपोर्ट होंगी भारत में बनी कारें'

PM मोदी ने कहा, "भारत-जापान के रिश्ते वाकई बहुत खास हैं. हमारी आर्थिक साझेदारी की सफलता के कई बेहतरीन उदाहरण हैं. हमने अभी-अभी हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी के एक नए प्लांट का उद्घाटन किया है. दुनिया भर में सुजुकी की 2/3 कारें भारत में बनती हैं. इन्हें 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा. जब जापान की एक्सपर्टीज और निवेश, भारत की रफ्तार और पैमाने के साथ मिलते हैं, तो पूरी दुनिया को फायदा होता है."

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया सप्लाई चेन में रुकावट, व्यापार को लेकर अनिश्चितता और ग्लोबल डिमांड में कमी जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है. लेकिन जैसा कि कहा जाता है, 'जब हालात मुश्किल होते हैं, तो मजबूत लोग डटकर उनका सामना करते हैं'. भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है. पिछले फाइनेंशियल ईयर में भारत की GDP ग्रोथ 7.7% थी. पिछले 12 सालों में, 'काइज़ेन' फिलॉसफी यानी लगातार सुधार - को अपनाते हुए हम भारत में अपने आर्थिक DNA को बदल रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले ही हमने टैक्स, गवर्नेंस और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के लिए नई पीढ़ी के सुधार किए हैं. हम प्राइवेट सेक्टर के लिए हर क्षेत्र खोल रहे हैं और कई अहम सेक्टर में इंसेंटिव दे रहे हैं, जिसका फायदा आप सभी उठा सकते हैं. यही वजह है कि जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन के सर्वे के मुताबिक, पिछले 4 सालों में जापान के बिजनेस के लिए भारत सबसे पसंदीदा जगह रहा है. आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि PMO एक खास 'जापान बिजनेस वीक' आयोजित करेगा. इसमें PMO के सीनियर अधिकारी आपकी समस्याओं को समझने और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को और बेहतर बनाने के लिए आपसे खुलकर बातचीत करेंगे.

यह भी पढ़ें: AI से रक्षा क्षेत्र तक समझौते, पीएम मोदी और जापानी पीएम ताकाइची की मौजूदगी में करार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Aboard INS Vikrant, Japan PM In India, Japan PM India Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com