आयकर विभाग ने बुधवार को दावा किया कि हैदराबाद स्थित दो रियल इस्टेट कारोबारियों के परिसरों में हाल ही में की गयी छापेमारी के बाद 700 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता चला है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इसकी जानकारी दी . सीबीडीटी ने बताया कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के उप नगर इलाके यदागिरीगुत्ता में और इसके आसपास स्थित, दो रियल इस्टेट कारोबारी समूहों के परिसरों से छापेमारी के दौरान 11.88 करोड़ रुपये नकद एवं 1.93 करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किये गये.
बोर्ड ने बयान जारी कर बताया कि जिन इकाईयों में छापेमारी की गयी उनका भूखंडों के कारोबार के अलावा अपार्टमेंट निर्माण का भी काम है. इसने कहा, ‘छापेमारी अभियान के दौरान आयकर विभाग ने कई दस्तावेज, हाथ से लिखी किताबें और कई एग्रीमेंट (समझौते) समेत बेहिसाब नकदी लेन-देन के संकेत वाले दस्तावेज जब्त किये.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मनी लांड्रिंग केस में ED ने पूर्व IAS दंपति की संपत्तियों को कुर्क किया, अब तक करोड़ों जब्त
सीबीडीटी ने दावा किया कि छापेमारी के दौरान विशेष सॉफ्टवेयर एप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डेटा भी बरामद किये गये हैं. इसने कहा है कि ये समूह पंजीकृत मूल्य से अधिक नकदी स्वीकार करते पाए गए और इस तरह की बेहिसाब नकदी का इस्तेमाल जमीन की खरीद एवं अन्य आकस्मिक व्यापार व्यय के तौर पर भुगतान के लिए किया गया.
तमिलनाडु: विधानसभा चुनाव से पहले टाइल्स कंपनी में IT का छापा, 220 करोड़ की बेनामी आय का खुलासा
बोर्ड ने कहा कि छापेमारी के परिणामस्वरूप पिछले छह वर्षों में 700 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी प्राप्तियों से संबंधित साक्ष्य का पता चला है जो कर योग्य राशि है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं