विज्ञापन

Income Tax Department ने 46 पदों पर निकाली भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

इनकम टैक्स विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, इंटर-यूनिवर्सिटी, खेलो इंडिया या किसी मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में भाग लेने वाले उम्मीदवार ही मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और टैक्स असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Income Tax Department ने 46 पदों पर निकाली भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है.

इनकम टैक्स विभाग के साथ काम करने का एक अच्छा मौका आपके पास है. इनकम टैक्स विभाग ने स्पोर्ट्स पर्सन कोटा भर्ती 2026 के तहत कुल 46 पदों पर आवेदन मांगे है. इनकम टैक्स विभाग, गुजरात की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार स्पोर्ट्स पर्सन कोटा भर्ती 2026 के तहत कुल 46 पदों को भरा जाना है. टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती की जानी है. अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो तुरंत आवेदन कर दें. आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है जो कि 21 फरवरी 2026 तक चलेगी.

कौन लोग कर सकते हैं आवेदन

इनकम टैक्स विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, इंटर-यूनिवर्सिटी, खेलो इंडिया या किसी मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में भाग लेने वाले उम्मीदवार ही मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और टैक्स असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

  1. टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग के पदों पर भर्ती की जानी है.
  2. टैक्स असिस्टेंट पद के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जिन्होंने किसी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की हो.
  3. साथ ही उम्मीदवार की डेटा एंट्री स्पीड कम से कम 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा होनी चाहिए.
  4. आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए, इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट incometaxgujarat.gov.in पर जाना होगा. यहां पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन होगा. इस पर क्लिक कर दें. क्लिक करते ही आवेदन लिंक खुल जाएगा. जहां पर एक आवेदन फॉर्म दिखेगा. फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें. साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड कर दें. आपको स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट भी अपलोड करना होगा. इसलिए फॉर्म भरते समय उसकी कॉपी लेकर बैठे. सारी जानकारी सही से भरने के बाद  फॉर्म सबमिट कर दें..

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है.

अंतिम तिथि 21 फरवरी 2026 तय की गई है.

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और स्पोर्ट्स ट्रायल शामिल है.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Income Tax Department Recruitment, Multi Tasking Staff Jobs, MTS Jobs, Tax Assistant Jobs, 10th Pass Government Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com