आयकर विभाग (Income Tax Department) ने कर चोरी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर 22 सितंबर को गुजरात (Gujarat) के एक प्रमुख हीरा निर्माता और निर्यातक के परिसरों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया. समूह हीरे के कारोबार के अलावा टाइल्स बनाने का भी कारोबार करता है. विभाग के अधिकारियों ने गुजरात के सूरत, नवसारी, मोरबी और वांकानेर और महाराष्ट्र में मुंबई समेत कुल 23 परिसरों पर छापा मारा.
तलाशी के दौरान अधिकारियों ने कागज के साथ-साथ डिजिटल रूप में जब्त किए गए बेहिसाब डेटा को जब्त किया है, जिसे सूरत, नवासारी, मुंबई में अपने विश्वसनीय कर्मचारियों की हिरासत में गुप्त स्थानों पर छुपा कर रखा गया था. डेटा में बेहिसाब खरीद, बेहिसाब बिक्री, जिसके लिए बेहिसाब कैश का लेनदेन हुआ है, का जिक्र है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डेटा के शुरुआती एनालिसिस में पता चला है कि अनगाडिया फर्मों के माध्यम से कारोबारी ने बेहिसाब नकदी और स्टॉक का कारोबार किया है. डेटा में बेहिसाब नकदी, संपत्ति की खरीद, बेहिसाब आय का निवेश और पिछले पांच वर्षों के बेहिसाब स्टॉक का भी पता चला है. आंकड़ों के प्राथमिक विश्लेषण से पता चला है कि इस अवधि में कारोबारी ने 518 करोड़ रुपये के हीरों का अवैध कारोबार किया है.
स्टील निर्माता के 44 ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, 175.5 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा
इसके अलावा, डेटा से पता चलता है कि निर्धारिती ने बेहिसाब हीरा बिक्री की है. इसके बही-खाते में 2,742 करोड़ रुपये के छोटे हीरे दर्ज हैं, जिसके खिलाफ खरीद का बड़ा हिस्सा नकद में किया गया था, और खरीद बिल सही तरीके से नहीं लिए गए थे.
इसके अलावा, कारोबारी कच्चे हीरे की खरीद हांगकांग में पंजीकृत अपनी कंपनी के माध्यम से कर रहा था और तैयार बड़े हीरे की निर्यात बिक्री भी कर रहा था, जिसे प्रभावी रूप से भारत से ही नियंत्रित और प्रबंधित किया जाता था. डेटा से पता चलता है कि निर्धारिती ने पिछले दो वर्षों में 1040 करोड़ रुपये की खरीदारी की है.
दिल्ली-नोएडा से 37 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन, कोकीन जब्त, गुजरात कनेक्शन खंगाल रही एजेंसी
तलाशी अभियान के दौरान 81 करोड़ की बेहिसाब आय और 1.95 करोड़ रुपये की ज्वेलरी जब्त की गई है. इसके अलावा 8900 कैरेट के बेहिसाब हीरे का स्टॉक भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 10.98 करोड़ रुपये है. इनके अलावा बैंकों में कई लॉकर्स का भी पता चला है. फिलहाल डेटा की एनालिसिस जारी है.
आयकर विभाग ने 23 सितंबर को चेन्नई स्थित दो निजी सिंडिकेट फाइनेंसिंग समूहों के 35 ठिकानों पर भी छापेमारी की है. तलाशी के दौरान फाइनेंसरों और उनके सहयोगियों के परिसर में मिले सबूतों से पता चला है कि इन समूहों ने तमिलनाडु में विभिन्न बड़े कॉरपोरेट घरानों और व्यवसायों को उधार दिया है, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा नकद में है. इसके बादले समूह हाई रेट पर इंटरेस्ट वसूल करता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं