विज्ञापन

‘रामायण’ रिलीज से पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी पर IT रेड, फिल्म की रिलीज से पहले बड़ा एक्शन

आयकर विभाग ने मुंबई में प्राइम फोकस लिमिटेड के दफ्तरों में रेड मारी है. इस कंपनी के मुखिया नमित मल्होत्रा हैं. नमित मल्होत्रा इस साल की चर्चित फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर हैं.

‘रामायण’ रिलीज से पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी पर IT रेड, फिल्म की रिलीज से पहले बड़ा एक्शन
‘रामायण’ रिलीज से पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी पर IT रेड
NDTV

आयकर विभाग ने मुंबई में प्राइम फोकस लिमिटेड के दफ्तरों में रेड मारी है. इस कंपनी के मुखिया नमित मल्होत्रा हैं. नमित मल्होत्रा इस साल की चर्चित फिल्म ‘रामायण' के प्रोड्यूसर हैं. यह फिल्म अगले महीने दिवाली पर रिलीज होने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह तलाशी विदेशी लेन-देन से जुड़ी हो सकती है.आज सुबह से प्राइम फोकस स्टूडियो और कंपनी के सीए के यहां आयकर विभाग की तलाशी जारी है. अभी तक विभाग ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है कि किस तरह के लेन-देन की जांच हो रही है या तलाशी का दायरा कितना बड़ा है.

प्राइम फोकस के शेयरों में आई गिरावट

प्राइम फोकस विजुअल इफेक्ट्स, एनिमेशन और पोस्ट-प्रोडक्शन के क्षेत्र में बड़ी कंपनी है. इसकी यूनिट डीएनईजी ‘रामायण' के विजुअल इफेक्ट्स का बड़ा हिस्सा संभाल रही है. इससे पहले प्राइम फोकस स्टूडियो में ‘रामायण' के सेट के पास छोटी आग लगने की खबर भी आई थी. किसी को चोट नहीं आई और काम फिर से शुरू हो गया था.

रामयाण के बारे में

‘रामायण' इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. निर्देशक नितेश तिवारी की इस महाकाव्य फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं. साई पल्लवी सीता बनी हैं. यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवी दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी और राकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका में हैं.

फिल्म दो हिस्सों में बनेगी. पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा. दूसरा भाग अगले साल दिवाली 2027 में रिलीज होगा. प्रोडक्शन प्राइम फोकस स्टूडियो, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ हो रहा है. संगीत में हंस जिमर और एआर रहमान दोनों जुड़े हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें | 'राम को रजनीकांत-सलमान बना दिया', रणबीर कपूर की 4000 करोड़ की ‘रामायण' पर मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Namit Malhotra, Namit Malhotra Film, Income Tax Raid, IT Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com