राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) ने दो सप्ताह पहले गुजरात (Gujarat) के मुंद्रा बंदरगाह (Mundra Port) पर करीब 3,000 किलोग्राम हेरोइन (Heroin) की जब्ती के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश के नोएडा से कोकीन के साथ-साथ लगभग 37 किलोग्राम मादक ड्रग्स की खेप बरामद की है. इस सिलसिले में अफगान और उज्बेकिस्तान के नागरिकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
प्रेस सूचना ब्यूरो की प्रेस नोट में आज बताया गया है कि गुजरात बंदरगाह पर जब्त किए गए कंटेनरों में हेरोइन को जंबो बैग में छुपाया गया था. ड्रग्स को बैग की निचली परतों में रखा गया था. जिन कंटेनर में ये मादक पदार्थ थे वे अदानी समूह के थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रेस नोट में बताया गया "नई दिल्ली, नोएडा (उत्तर प्रदेश), चेन्नई, कोयंबटूर, अहमदाबाद, मांडवी, गांधीधाम और विजयवाड़ा में तत्काल कार्रवाई की गई. जिसमें, दिल्ली के एक गोदाम से 16.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई, नोएडा के एक रिहायशी इलाके से 10.2 किलोग्राम पाउडर कोकीन और 11 किलोग्राम पदार्थ हेरोइन होने का संदेह है."
"इस मामले में अब तक चार अफगान नागरिकों, एक उज़्बेक और तीन भारतीय नागरिकों सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों में आयात निर्यात कोड (आईईसी) का धारक शामिल है, जिसका उपयोग आयात करने के लिए किया जाता था. उसे चेन्नई से गिरफ्तार किया गया था. जांच जारी है."
इस बीच अडानी समूह ने कहा है कि पुलिसिंग और कंटेनरों की जांच करना उनकी जिम्मेदारी नहीं है.
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं