विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2020

राजस्थान में एक ड्राइवर को ''जय श्री राम'' और "मोदी ज़िंदाबाद" नहीं बोलने पर पीटा गया

राजस्थान के सीकर में एक 52 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक को "मोदी जिंदाबाद" और "जय श्री राम" न बोलने पर बेरहमी से पीटा गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

राजस्थान में एक ड्राइवर को ''जय श्री राम'' और "मोदी ज़िंदाबाद" नहीं बोलने पर पीटा गया
गफ्फार अहमद कच्छवा ने इस मामले की पुलिस से शिकायत की है.
सीकर:

राजस्थान के सीकर में एक 52 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक को "मोदी जिंदाबाद" और "जय श्री राम" न बोलने पर बेरहमी से पीटा गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पीड़ित ने बताया कि उन पर हमला करने वाले दो लोगों ने उनकी दाढ़ी भी खींची और उन्हें "पाकिस्तान जाने" के लिए कहा. पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. गफ्फार अहमद कच्छवा ने पुलिस से शिकायत की कि आरोपियों ने उनकी कलाई घड़ी और पैसे चुरा लिए. यही नहीं हमलावरों ने उनके दांत तोड़ दिए और एक आंख सुजा दी. पीड़ित के चेहरे पर चोटों के निशान हैं. 

एफआईआर के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पीड़ित पास के एक गांव में यात्रियों को छोड़ने के बाद लौट रहे थे, जब एक कार में सवार दो लोगों ने उन्हें रोका और उनसे तंबाकू मांगा. हालांकि, उन्होंने जो तंबाकू की पेशकश की, उसे हमलावरों ने लेने से इनकार कर दिया और कथित तौर पर "मोदी जिंदाबाद" और "जय श्री राम" कहने के लिए कहा.उनके इनकार करने पर हमलावरों ने उन्हें एक छड़ी से पीटा.

कचावा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, " दो लोग गाड़ी से बाहर आए और मेरी पिटाई शुरू कर दी. उन्होंने मुझे थप्पड़ मारा और मुझे 'मोदी जिंदाबाद' कहने के लिए कहा. उन्होंने मेरी दाढ़ी भी खींची."  सीकर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "शिकायत दर्ज होने के बाद हमने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपियों ने शराब के नशे में पीड़ित की पिटाई की. आरोपियों की पहचान शंभू दयाल जाट (35) और राजेंद्र जाट (30) के रूप में हुई है. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "दोनों आरोपियों को मामला दर्ज करने के छह घंटे के भीतर पकड़ा गया. पीड़ित के साथ आरोपियों की बहस हुई जो कि नशे में थे. आरोपियों ने ड्राइवर से पैसे भी मांगे."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Communal Attack, Religion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com