प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम चुनाव से पहले संसद में अपने आखिरी भाषण के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के वादे को दोहराया. इस बार उन्होंने भाषण के दौरान किसी आंकड़े को पेश नहीं किया. इसकी बजाए उन्होंने कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद भाषण देते हुए दावा किया कि लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी को 370 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी. साथ ही उन्होंने एनडीए को 400 से ज़्यादा सीटों का भी दावा किया. पीएम ने कहा कि हमारा तीसरा कार्यकाल 1,000 सालों की नींव रखने का काम करेगा और उसमें बहुत बड़े फ़ैसले होंगे.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
प्रधानमंत्री ने विपक्ष को भी जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि विपक्ष कई दशकों तक वहीं बैठा रहा. उन्होंने कहा कि आख़िर कब तक विपक्ष समाज को बांटता रहेगा. इन लोगों ने देश को बहुत तोड़ा है. कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का मौका मिला था. लेकिन वे विफल हो गए. प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए राहुल गांधी को भी घेरा. उन्होंने कहा कि एक ही प्रॉडक्ट को बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में दुकान पर ताला लगाने की नौबत आ गई है.
भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
पीएम मोदी ने कहा, ''दुनिया भारत से प्रभावित है. G20 शिखर सम्मेलन इसका प्रमाण है. हमारे तीसरे कार्यकाल में... भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और यह मोदी की गारंटी है''. उन्होंने कहा, ''जब हम कहते हैं कि हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे, तो विपक्ष कहता है कि यह अपने आप हुआ है और इसमें कुछ बड़ा नहीं है. मैं युवाओं को बताना चाहता हूं कि यह कैसे होता है और सरकार का इसमें कितना बड़ा योगदान होता है.''
पीएम ने 2014 के अंतिरम बजट से वित्त मंत्री की बात को दोहराया
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में तत्कालीन वित्तमंत्री ने कहा था कि ''अगले 30 सालों में आकार और ताकत के हिसाब से भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. अब हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की बात कर रहे हैं तो विपक्ष को तो खुश होना चाहिए''.
यह भी पढ़ें : "कई पीढ़ियों का राजनीति में आना परिवारवाद नहीं, बल्कि..." : कांग्रेस पर PM मोदी का निशाना
यह भी पढ़ें : युद्ध और संकट के बावजूद महंगाई नियंत्रण में : लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं