प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि यूक्रेन और गाजा में युद्ध तथा कोविड महामारी के बड़े संकट के बावजूद देश में महंगाई नियंत्रण में है. उन्होंने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आई तो उस समय महंगाई मजबूत हुई.
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘देश में महंगाई को लेकर दो गाने सुपरहिट हुए. एक ‘महंगाई मार गई' और दूसरा ‘महंगाई डायन खाए जात है'. ये दोनों गाने कांग्रेस की सरकारों में आए.''
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘संप्रग सरकार में महंगाई दोहरे अंक में थी. इसको नकार नहीं सकते. उस वक्त यह कहा गया था कि महंगी आईसक्रीम खा सकते हो तो महंगाई का रोना क्यों रो रहे हो.'' उनका कहना था कि जब भी कांग्रेस आई है उसने महंगाई को मजबूत किया है.
पीएम मोदी ने यूक्रेन और गाजा में युद्ध तथा कोविड महामारी का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए, ‘‘हमारी सरकार ने महंगाई को नियंत्रण में रखा है. दो-दो युद्ध और 100 साल में आए सबसे बड़े संकट के बावजूद महंगाई नियंत्रण में है.'' प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है तो लोग उनके समर्थन में हंगामा करते हैं.
उनका कहना था कि कांग्रेस के समय में जांच एजेंसियों का सिर्फ राजनीतिक दुरुपयोग किया जाता था. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के समय ईडी ने पांच हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी. हमारे समय में ईडी ने एक लाख करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की. देश का लूटा हुआ धन वापस करना ही पड़ेगा.''
उनका कहना था, ‘‘जिसको मेरे ऊपर जितना जुल्म करना है, कर ले, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चलती रहेगी.'' प्रधानमंत्री ने विपक्ष का आह्वान किया कि वे देश के विकास में उनका साथ दें.
उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष द्वारा ईंट फेंकी जाएगी तो वह उसका इस्तेमाल विकसित भारत की नींव रखने में करेंगे. प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के प्रति सरकार की बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया इस नीति पर चल रही है.
उन्होंने कहा, ‘‘भारत की सेनाओं की सीमाओं से लेकर समुद्र तक धाक है. हमें हमारी सेना के पराक्रम पर गर्व होना चाहिए.'' पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद डीके सुरेश का नाम लिये बिना उनके एक बयान का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि जोड़ने की बात छोड़ो देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. पीएम मोदी ने कहा, ‘‘देश के इतने टुकड़े करके अभी भी आपके मन को शांति नहीं मिली. कितने टुकड़े करोगे.''
ये भी पढ़ें- UP Budget 2024: महाकुम्भ-2025 के लिये करोड़ों के बजट का प्रावधान, अयोध्या के विकास के लिये भी खोला खजाना
ये भी पढ़ें- PM मोदी गोवा में 6 फरवरी को 'भारत ऊर्जा सप्ताह' का करेंगे उद्घाटन, कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं