देशभर में ऑक्सीजन और रेमदेसीविर के गहराते संकट के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर से मरीजों के लिए राहत भरी खबर आई है. दरअसल यहां कोविड-19 मरीजों के लिए सेंट्रल इंडिया का एक विशाल कोविड केयर सेंटर देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम से तैयार किया गया है. जहां मरीजों को अत्याधुनिक व्यवस्थाओं के साथ इलाज तो मुहैया कराया जाएगा ही साथ ही योग प्राणायाम और आईपीएल के मैच व रामायण और महाभारत जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.
अपनी तरह के इस पहले कोविड केयर सेंटर में एयर कंडीशनिंग को लेकर भी इनोवेशन किया गया है, ताकि इस भीषण गर्मी में भी कोविड-19 के एस एम टमैट्रिक मरीजों को राहत प्रदान की जा सके. इतना ही नहीं इंदौर के नामचीन करीब 40 डॉक्टर यहां तैनात रहेंगे. इसके साथ ही 4 बड़े हॉस्पिटल को यहां की व्यवस्था भी सौंपी गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंदौर में विशाल कोविड केयर सेंटर देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम से तैयार, 6000 की कैपेसिटी, 600 बेड से शुरुआत, 120 ऑक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर, खुद का ऑक्सीजन प्लांट, कूलिंग सिस्टम, 40 डॉक्टर, योग मनोरंजन का भी इंतजाम @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/jLbrLSOa8I
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) April 22, 2021
ये सुविधाएं होंगी मौजूद
- स्वामी सत्संग व्यास में 6000 लोगों की कैपेसिटी है, लेकिन फिलहाल 600 बेड से शुरुआत की जा रही है.
- ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 47 मौजूद है, लेकिन 120 और बढ़ाए जाएंगे.
- 1 करोड़ से अधिक की राशि के ऑक्सीजन प्लांट भी यहां लगाए जा रहे हैं, जो इस कोविड सेंटर की ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा.
- टेंपरेरी एयर कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है, जो संभवत देश का पहला प्रयोग है.
- एसिंप्टोमेटिक मरीजों के लिए एंटरटेनमेंट की भी व्यवस्था एलईडी के माध्यम से की गई है.
- योगाभ्यास के लिए बड़ा स्टेज भी लगाया गया है, जिसमें पेशेंट्स को योगा करवाया जाएगा. रामायण और गीता भी मरीजों को दी जाएगी.
- इस परिसर को चार भागों में बांटा गया है, जिसमें अपोलो हॉस्पिटल, बॉम्बे हॉस्पिटल, चोइथराम और मेदांता हॉस्पिटल के स्टाफ पेशेंट को संभालेंगे.
- एक हॉस्पिटल के ब्लॉक में 132 मरीजों का ट्रीटमेंट किया जाएगा.
- कुल 32 डॉक्टर आयुष डेंटल समेत कुल मिलाकर 40 डॉक्टर तैनात रहेंगे.
- अन्य व्यवस्थाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता संभालेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं