जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए घुसपैठ-विरोधी ऑपरेशन के दौरान पांच आतंकवादी मार गिराए गए हैं. यह जानकारी पुलिस ने दी है.
उत्तरी कश्मीर जिले में LoC के पास जुमागुंड इलाके में एक इनपुट के आधार पर गुरुवार रात को पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा लॉन्च किए गए संयुक्त ऑपरेशन के बाद शुक्रवार तड़के आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
कश्मीर के पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (ADGP) विजय कुमार ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर लिखा, "पांच (05) विदेशी आतंकवादी मुठभेड़ में मार गिराए गए हैं... इलाके में तलाशी अभियान जारी है..."
#KupwaraEncounterUpdate: Five (05) foreign #terrorists killed in #encounter. Search in the area is going on: ADGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/h6aOuTuSj0
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) June 16, 2023
शुक्रवार को हुई मुठभेड़ हाल के दिनों में सुरक्षाबलों द्वारा नाकाम किए गए घुसपैठ-रोधी अभियानों की शृंखला का ही हिस्सा है. गुरुवार को इसी अभियान के तहत सेना ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था, और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे.
अधिकारियों के मुताबिक, फरवरी के बाद से नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ की 10 बड़ी कोशिशें नाकाम की जा चुकी हैं - यह इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान कैसे आतंकवादियों को जम्मू एवं कश्मीर में घुसाने की कोशिश कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं