विज्ञापन

पाकिस्तान से बॉर्डर पार कर भारत में घुस रहे दो आतंकी ढेर, पंजाब के तरनतारन में बड़ा एक्शन

पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया गया है. यह कार्रवाई पंजाब के तरन तारन में हुई. बताया गया कि इंटरनेशनल बॉर्डर के पास सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया.

पाकिस्तान से बॉर्डर पार कर भारत में घुस रहे दो आतंकी ढेर, पंजाब के तरनतारन में बड़ा एक्शन
पंजाब में घुसपैठ कर रहे दो आतंकी मारे गए.
चंडीगढ़:

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में पायलट पर हुए हमले की घटना से पूरी दुनिया में सनसनी फैली है. ट्रंप, नेतन्याहू सहित बड़े नेता इस हमले से पीछे आतंकी साजिश होने की आशंका जता रहे है. फ्लाईदुबई हाईजैक साजिश की घटना के बीच शुक्रवार को भारत में सुरक्षाबलों ने एक बड़े आतंकी साजिश को नाकाम किया है. भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया है. यह कार्रवाई पंजाब के तरन तारन में हुई. इंटरनेशनल सीमा पर तैनात BSF ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास दो पाकिस्तानी नागरिक मार गिराए. 

खबर है कि BSF ने पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आज सुबह-सुबह दो पाकिस्तानी नागरिकों ने खालरा पुलिस स्टेशन इलाके के राजोके गांव के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की.

बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों ने उन दोनों लोगों को चेतावनी दी, लेकिन वे भारतीय सीमा की तरफ बढ़ते रहे, जिसके बाद BSF ने फायरिंग कर दी. इस घटना में दोनों कथित घुसपैठिए मारे गए. सुरक्षा एजेंसियों से और जानकारी का इंतज़ार है.

खबर अपडेट की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Terrorist, Pakistan Terrorist Killed, Pakistan Terrorist Crackdown, Tarn Taran, Tarn Taran Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com