- सहारनपुर की दो विधानसभा सीटें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को दिए जाने से कांग्रेस नेता इमरान मसूद नाराज हैं
- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि वे केवल ऐसी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जहां जीतने की संभावना हो
- इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को स्पष्ट कहा कि कांग्रेस को कबाड़ सीटें स्वीकार नहीं हैं और वे उन्हें नहीं लेंगे
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच खींचतान लगातार जारी है. शुरुआती दौर में सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने की पेशकश की है. इस बीच उसने अपने पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी.जिससे वह ये बता सके कि इन सीटों पर तो समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेंगे. सहारनपुर की दो विधानसभा सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में जाने ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद काफी नाराज हैं. इसे लेकर INDIA ब्लॉक के दोनों सहयोगियों के बीच बड़ा मतभेद की स्थिति बनी हुई है. दरअसल अखिलेश यादव सहारनपुर की दो विधानसभा सीटों पर सपा के उम्मीदवार उतार रहे हैं.इसे लेकर सहारनपुर से लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अखिलेश पर हमला बोला है.
'हम कबाड़ सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेंगे'
सहारनपुर देहात और बेहट सीट पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ने की उम्मीद लगाए हुए थी. लेकिन किन अखिलेश ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर पूरा गेम ही पलट दिया. अखिलेश के इस दांव से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद नाराज हैं. वह कह रहे हैं, "हम बेकार (कबाड़) सीटें स्वीकार नहीं करेंगे. अगर आप हमें ऐसी सीटें देगें, जिनको हम नहीं जीत सकते, तो हम उनको नहीं लेंगे."
'हम सिर्फ अच्छे नतीजे देने वाली सीटों पर ही लड़ेंगे'
कांग्रेस सांसद ने अखिलेश से दो टूक कहा कि अगर आपको लगता है कि आप उन सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं तो आप खुद ही उन पर चुनाव लड़ लें. इमरान मसूद ने कहा कि हम उन पर चुनाव क्यों लड़ें? हम केवल उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, जहां हम अच्छे नतीजे दे पाएं.
अखिलेश को इमरान मसूद की दो टूक
गुस्साए कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम कबाड़ सीट नहीं लेंगे, ये बिल्कुल कंफर्म है. हम वहीं लड़ना है, जहां हम अच्छा रिजल्ट दे पाएंगे.उन्होंने अखिलेश से दो टूक कह दिया कि अपने संगठन को, अपने नेताओं को, अपनी पार्टी को उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता. उन्होंने साफ किया कि हमारी जीतने की क्षमता को तय करने का अधिकार आपका नहीं बल्कि हमारी अपनी पार्टी का है.आपके पास सिर्फ आपकी पार्टी का अधिकार है.
सीट बांटवारे पर सपा-कांग्रस में खींचतान
अखिलेश यादव ने यूपी के लिए सपा की पहली लिस्ट जारी करने के बाद एक्स पर पोस्ट किया,"जीतने वाली पहली '26 सीटों' से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात." इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने एक बड़ा सा पोस्ट करके सीट बांटवारे पर उठ रहे सवालों पर कहा कि बात सीट की नहीं, जीत की है.सपा 26 सीटें देने की बात कह रही है जबकि कांग्रेस ज्यादा सीटें मांग रही है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने सपा को पहली बैठक में 55 सीटों की लिस्ट सौंपी है.
कांग्रेस और सपा के बीच कहां फंसा है पेंच?
कांग्रेस ने पहले 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग सपा के सामने रखी थी. हालांकि बाद में इस घटाकर 100 से 130 कर दिया. कांग्रेस को लगता है कि यूपी के ज्यादातर जिलों में उसे कम से कम एक सीट तो मिलनी ही चाहिए. लेकिन सपा सिर्फ 26 सीटें देने की बात कर रही है. जो कि मांग से बहुत कम हैं.वहीं वेस्टर्न यूपी की कुछ खास सीटों पर वह पहले ही अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुकी है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें- सपा-कांग्रेस टकराव का सेंटर क्यों बना सहारनपुर? क्या अखिलेश-इमरान की पुरानी रार से गठबंधन में खींचतान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं