विज्ञापन

33.61 Km का माइलेज, 6 एयरबैग्स, कीमत मात्र 6.09 लाख से शुरू, Maruti की दमदार कार

नई कार खरीदने का है प्लान? 2026 Maruti Suzuki Baleno Facelift भारत में हाल ही में लॉन्च हुई है. कंपनी का दावा है कि ये 33.61 km का माइलेज देती है. इसके साथ 6 एयरबैग्स भी मिलते हैं.

33.61 Km का माइलेज, 6 एयरबैग्स, कीमत मात्र 6.09 लाख से शुरू, Maruti की दमदार कार

अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग लंबे समय से कर रहे थे तो अब सही समय आ गया है. Maruti Suzuki ने हाल ही में बजट कीमत में नई कार लॉन्च की है. अच्छी बात है कि इसके साथ आपको दमदार माइलेज भी देखने को मिलता है. फैमली के लिए ये कार काफी अच्छी है और कई नए फीचर्स के साथ आती है. आइए आपको पूरी बात बताते हैं. 

हम बात कर रहे हैं साल 2026 में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Baleno Facelift की. 2026 Maruti Suzuki Baleno Facelift भारत में अपडेटेड एक्सटीरियर डिजाइन, नए फीचर्स और 6.09 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ पिछले हफ्ते लॉन्च हो गई है. इंटीरियर की बात करें तो इसमें ब्लैक-एंड-ब्लू डुअल-टोन केबिन देखने को मिलता है. इसमें 9-इंच का SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay और एक कलर MID स्क्रीन दी गई है.

आती है NEXWave ग्रिल 

नई Maruti Suzuki Baleno में बड़ा NEXWave ग्रिल भी दिया गया है. इसके साथ अपडेटेड बंपर, क्रोम फेंडर गार्निश और LED फॉग लैंप्स के साथ एक री-डिजाइन किया गया फ्रंट प्रोफाइल मिलता है. नई Baleno वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कूल्ड वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले और Clarion साउंड सिस्टम से लैस है, हालांकि इसमें अभी भी सनरूफ का ऑप्शन नहीं दिया गया है. लेकिन, इसके बाकी के फीचर्स इसको इस सेगमेंट में जबरदस्त बनाते हैं.

एयरबैग्स और Level-2 ADAS फीचर्स

इस Baleno में सेफ्टी के लिए आपको इसके सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके अलावा ABS के साथ EBD, ESP और हिल-होल्ड असिस्ट शामिल हैं. जबकि टॉप-स्पेक वर्जन में 360-डिग्री कैमरा और TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) भी मिलता है. टॉप-स्पेक Maruti Suzuki Baleno Alpha(O) में Level-2 ADAS फीचर्स मिलते हैं. इनमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं. ये इस हैचबैक में एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस टेक्नोलॉजी ऐड-ऑन करते हैं.

आपतो हता दें कि नई Maruti Baleno में नया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन मिलता है. कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल वैरिएंट 24.77 kmpl तक माइलेज देता है. जबकि इसका CNG वर्जन 33.61 km/kg तक का माइलेज देता है. इसकी शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये है. लेकिन, अभी तक इसके सभी वैरिएंट की कीमत के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी नहीं दी गई है. 

ये भी पढ़ें- 80 किमी का माइलेज, कीमत 58,668 रुपये से शुरू, रोज चलाने के लिए बेस्ट 3 बाइक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Suzuki Baleno Facelift CNG, Maruti Suzuki Baleno Facelift Price, Maruti Suzuki
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com