श्रीकांत त्यागी की सोसायटी ग्रैंड ओमेक्स में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. घर के बाहर श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने फिर से पेड़ लगाए हैं. सोसायटी में रहने वालों का कहना है कि यह बड़े-बड़े पेड़ श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने लगवाए. विवाद बढ़ता देख पुलिस और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी मौक़े पर पहुंचे. नोएडा अथॉरिटी ने सोसायटी के सभी लोगों को अल्टीमेटम दिया है कि सब अगले 48 घंटों में अवैध अतिक्रमण हटा लें.
दरअसल सोमवार को श्रीकांत त्यागी की पत्नी और त्यागी समाज के लोगों ने प्रदर्शन करके मांगी की थी कि जैसे श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर का अवैध निर्माण हटाया गया वैसे पूरी सोसायटी के साथ भी हो. देर रात तक त्यागी समाज के लोगों ने ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के बाहर भी प्रदर्शन किया था.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
त्यागी समुदाय के एक नेता ने धमकी दी थी कि यदि 48 घंटों के भीतर त्यागी के घर के बाहर फिर से पेड़ नहीं लगाए गए, तो प्रदर्शन किया जाएगा. त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि 48 घंटों में पूरे ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में जितने भी अवैध निर्माण है उसे ढहाया जाए.
वहीं नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) प्रवीण मिश्र ने बताया कि प्राधिकरण के रिकॉर्ड के अनुसार, सोसाइटी में 93 फ्लैट के बाहर अतिक्रमण किया गया है. एसीईओ ने बताया कि 48 घंटे के बाद अगर किसी फ्लैट के बाहर अतिक्रमण पाया गया, तो उसे तोड़ दिया जाएगा.
पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) राम बदन सिंह ने मंगलवार देर रात ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘लगभग 70-75 प्रदर्शनकारी सोसायटी के बाहर मौजूद हैं. कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एक अतिरिक्त पुलिस बल को यहां बुलाया गया है.''
VIDEO: राजस्थान कांग्रेस संकट: अशोक गहलोत को क्लीन चिट, 3 नेताओं पर कार्रवाई की सिफारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं