महाकुंभ से चर्चा में आए आईआईटी बाबा अभय सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. अपने जन्मदिन के दिन सोमवार को अभय सिंह जयपुर में थे और एक होटल में ठहरे हुए थे. पुलिस अभय सिंह तक पहुंची तो तलाशी के दौरान उनके पास गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गांजा जब्त किया और हिदायत देकर छोड़ दिया, क्योंकि गांजे की मात्रा काफी कम थी. पुलिस हिरासत से छूटने के बाद वह मीडिया से बचते दिखाई दिए थे. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि आज वो कुछ नहीं बोलेंगे. आज तो बर्थडे है. मैं आज खुश रहना चाहता हूं.
आईआईटी बाबा का सोमवार को जन्मदिन था और अपने बर्थडे के दिन ही आईआईटी बाबा फंस गए. दरअसल, आईआईटी बाबा के खिलाफ जयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. अभय सिंह को गांजा रखने के मामले में जयपुर के एक होटल से पकड़ा गया. बाद में जमानत पर उन्हें छोड़ भी दिया गया, लेकिन मामले की पड़ताल जारी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुसाइड की कोशिश करने की मिली थी सूचना
पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि शिप्रापथ थाना क्षेत्र के पार्क क्लासिक होटल में अभय सिंह नाम का एक व्यक्ति सुसाइड करने की कोशिश कर रहा है. पुलिस मौके पर पहुंची तो आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह मिले. पुलिस ने कारण पूछा तो उन्होंने अपने कब्जे से गांजे की एक पुड़िया निकाल ली.
थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार गोदारा ने बताया कि जब आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मैं गांजे का सेवन करता हूं और मेरे पास गांजा भी है. मैंने गांजा पीकर कुछ कह दिया होगा.
दिल्ली में गांजा खरीदने का किया दावा: पुलिस
पुलिस ने बताया कि गांजा रखना और उसका सेवन करना दोनों ही एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध है. एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा पाए जाने पर उसे जब्त किया गया और आईआईटी बाबा को गिरफ्तार किया गया. गांजा बहुत कम था. इसलिए पूछताछ के बाद बेल बॉण्ड भरवाकर उन्हें छोड़ दिया गया. जांच में जब भी जरूरत होगी, उन्हें हाजिर होना होगा.
गोदारा ने बताया कि पूछताछ में आईआईटी बाबा ने बताया कि जब मैं दिल्ली था तो मैंने भीड़भाड़ वाले इलाके में किसी अज्ञात व्यक्ति से गांजे की पुड़िया खरीदी थी.
टीवी चैनल में मारपीट का किया था दावा
महाकुंभ खत्म के बाद से ही IIT बाबा किसी ना किसी बात को लेकर मीडिया में बने हुए हैं. हाल ही में 'आईआईटी बाबा' उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने दावा किया कि नोएडा में एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मारपीट की गई. वो सेक्टर 126 स्थित पुलिस चौकी के बाहर भी बैठे. हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर उन्होंने धरना वापस ले लिया.
महाकुंभ के दौरान भी विवादों में आए थे बाबा
इससे पहले, अभय सिंह को महाकुंभ में जूना अखाड़ा शिविर से प्रतिबंधित कर दिया गया था और अखाड़े के प्रवक्ता ने उन्हें एक "शिक्षित पागल" बताया था, जिसने अपने गुरु के साथ "दुर्व्यवहार" किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं