विज्ञापन

कौन हैं IIT बाबा की पत्नी 'प्रीतिका', कहां मुलाकात... कब हुई शादी; बताया- क्या है, आगे दोनों का प्लान

पहले IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की. उसके बाद लाखों का पैकेज छोड़कर अध्यात्म की ओर मुड़ गए और 2025 में प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आए. अब अभय सिंह उर्फ IIT बाबा ने शादी कर ली है.

कौन हैं IIT बाबा की पत्नी 'प्रीतिका', कहां मुलाकात... कब हुई शादी; बताया- क्या है, आगे दोनों का प्लान
अभय सिंह उर्फ IIT बाबा ने की शादी

IIT Baba Marriage With Preetika: प्रयागराज महाकुंभ 2025 से फेमस हुए अभय सिंह उर्फ IIT वाले बाबा ने शादी कर ली है. उनकी शादी को लेकर तब जानकारी सामने आई है. जब वह पहली बार अपनी पत्नी को लेकर हरियाणा के झज्जर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, IIT बाबा ने करीब 2 महीने पहले शादी की है. अभय सिंह उर्फ IIT बाबा ने बताया कि उन्होंने हिमाचल के एक मंदिर में प्रीतिका से विवाह किया है. वह करीब डेढ़ साल बाद झज्जर आए हैं.

महाकुंभ से सुर्खियों में आए थे IIT बाबा

मूल रूप से हरियाणा के झज्जर निवासी अभय सिंह IIT बाबा ने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की है. वह 2025 में यूपी के प्रयागराज में हुए महाकुंभ से सुर्खियों में आए थे और वह संन्यासी के भेष में घूम रहे थे. लोगों से बातचीत में अभय सिंह उर्फ IIT बाबा ने बताया कि उन्होंने आईआईटी से पढ़ाई की है. उस समय उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और लगातार चर्चाओं में बने रहे. अब IIT वाले बाबा अपनी शादी को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गए हैं.

कब और कहां की शादी

अभय सिंह उर्फ IITian बाबा ने बताया कि वह झज्जर में बैंक से जुड़े कुछ काम को लेकर आए थे. पत्नी के साथ वह अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेने झज्जर में अपने घर पर भी पहुंचे. IIT वाले बाबा ने कर्नाटक की रहने वाली प्रीतिका से इसी साल 15 फरवरी को हिमाचल के अंगजर महादेव मंदिर में शादी रचाई और उसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की.

IIT बाबा की पत्नी क्या करती हैं?

IIT बाबा की पत्नी प्रीतिका भी एक इंजीनियर हैं और कर्नाटक के मंगलूरु की रहने वाली हैं. अभय सिंह 'IIT वाले बाबा' ने बताया कि वह 2025 के महाकुंभ के बाद महाशिवरात्रि पर सद्गुरू के आश्रम (आदियोगी) गए थे. कोयंबटूर में वही पर उनकी प्रीतिका से मुलाकात हुई थी.

फ्यूचर प्लान पर IITian बाबा ने की बात

शादी के बाद अपने फ्यूचर प्लान पर IIT बाबा ने कहा कि हम लोग श्री यूनिवर्सिटी पर काम कर रहे हैं. इसमें अध्यात्म से जुड़े लोगों को जोड़ेंगे. इसका मकसद है कि लोगों को वापस कैसे ज्ञान से जोड़ें. जितने भी तरीके साधना के हो सकते हैं, वह सब एक ही जगह पर हो. इसको लेकर हमारा फोकस है. 

मम्मी-पापा की याद के सवाल पर आईआईटी वाले बाबा ने कहा कि फिर तो अध्यात्म नहीं होगा. अगर संसार वाली चीजों में ज्यादा शामिल हो जाते हो तो फिर रास्ते से भटक जाते हो. 

IIT बॉम्बे से की पढ़ाई

बता दें कि अभय सिंह उर्फ IIT बाबा हरियाणा के झज्जर में पैदा हुए हैं और वहीं से अपनी स्कूलिंग पूरी की. 12वीं के बाद अभय सिंह ने आईआईटी के लिए साल 2008 में जेईई की परीक्षा दी और 731वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल किया. इसके बाद उन्होंने आईआईटी बॉम्बे में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (2008-2012) कोर्स एडमिशन लिया. फिर उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करने के बाद मास्टर्स इन डिजाइन (एम.डेस) की डिग्री हासिल की. 

जानकारी के मुताबिक, उनकी रुचि फोटोग्राफी में जगी कुछ समय तक इस क्षेत्र में काम किया. उनकी स्किल इतनी अच्छी थी कि उन्हें कनाडा में नौकरी करने का मौका मिला. तीन साल तक उन्होंने वहां काम किया, कनाडा में उनका सलाना पैकेज 36 लाख था. हालांकि, बाद में दर्शन और अध्यात्म की तरफ उनका झुकाव हो गया. उनका मानना ​​है कि जहां विज्ञान IQ को बढ़ाता है वही आर्ट्स भावनात्मक बुद्धिमत्ता (EQ) को बढ़ाता है और खुशहाल जीवन के लिए संतुलित होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- 

महाकुंभ से सोशल मीडिया तक छाए ये चेहरे...2025 के सबसे वायरल लोग कौन हैं?

IIT बाबा के पास इन डिग्रियों की है भरमार, टॉपरों की पसंदीदा कॉलेज से की पढ़ाई, करोड़ों का मिलता यहां पैकेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Baba, IIT Baba Abhay Singh, IIT Baba Marries, IIT Baba Married, IIT Baba Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com