विज्ञापन
This Article is From May 16, 2025

6 ढेर, 8 की तलाश... सेना ने कहा जम्मू-कश्मीर में हम आतंकियों को चुन-चुनकर मारेंगे

हाल के आतंकवाद विरोधी अभियानों पर शुक्रवार को सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिछले 48 घंटों में सेना ने 6 लोकल आतंकवादियों को मार गिराया है. सेना के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादी मारे थे. जबकि इससे पहले मंगलवार को लश्कर के मॉड्यूल के आतंकवादियों को ढेर किए गए थे. 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में कुल 14 में से 6 आतंकी ढेर
  1. जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो अलग-अलग ऑपरेशन में महज 48 घंटों में संयुक्त बलों ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया
  2.  संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को आईजीपी (कश्मीर) वी.के. बिरदी कुमार, मेजर जनरल धनंजय जोशी (जीओसी, विक्टर फोर्स) और आईजी सीआरपीएफ, मितेश जैन ने संबोधित किया.
  3. आईजीपी कुमार ने कहा कि सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से केलार, शोपियां और त्राल में चलाए गए दो अलग-अलग अभियानों के तहत घाटी में 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया. सेना ने 26 अप्रैल को 14 आतंकियों की सूची जारी की थी. जिसमें से 6 को ढेर कर दिया है. 8 आतंकियों की तलाश जारी है. 
  4. उन्होंने कहा, कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों में वृद्धि के मद्देनजर यहां तैनात सभी सुरक्षा बलों ने अपनी रणनीतियों की समीक्षा की. हमने पिछले 48 घंटों में दो सफल ऑपरेशन किए, जिसके दौरान हमें महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली.
  5. शोपियां और त्राल इलाकों के केलार में ये दोनों ऑपरेशन किए गए, जिसके परिणामस्वरूप कुल छह आतंकवादी मारे गए. हम कश्मीर घाटी में आतंकी इको सिस्टम को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
  6. मेजर जनरल धनंजय जोशी (जीओसी, विक्टर फोर्स) ने केलार और त्राल इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में विस्तार से बताया और इन दो ऑपरेशनों के दौरान संयुक्त बलों के सामने आई चुनौतियों के बारे में बताया.
  7. उन्होंने कहा, "12 मई को, हमें केलार के ऊंचे इलाकों में एक आतंकवादी समूह की संभावित मौजूदगी की सूचना मिली. 13 मई की सुबह, कुछ हलचल का पता चलने पर हम वहां पहुंचे. आतंकवादियों ने जवाबी गोलीबारी की. इसके बाद हमारी सेना ने उन्हें मार गिराया.
  8. मेजर जनरल धनंजय जोशी ने कहा  त्राल इलाके में दूसरा ऑपरेशन एक गांव में किया गया. जब हम इस गांव की घेराबंदी कर रहे थे, तो आतंकवादी अलग-अलग घरों में छिप गए और हम पर गोलीबारी की. इस समय, हमारे सामने चुनौती नागरिक ग्रामीणों को बचाने की थी."
  9. उन्होंने आगे कहा, इसके बाद, तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया. मारे गए छह आतंकवादियों में से एक, शाहिद कुट्टाय, दो बड़े हमलों में शामिल था, जिसमें एक जर्मन पर्यटक पर हमला भी शामिल था. उसका फंडिंग गतिविधियों में भी हाथ था.
  10. मारे गए आतंकवादियों की पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट के रूप में हुई है, जिनके पास से एके श्रृंखला की तीन राइफल, बारह मैगजीन, तीन ग्रेनेड और लड़ाई में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Encounter Kashmir, IGP Kashmir VK Birdi, Terrorists Jammu And Kashmir, Tral Encounter, Tral Encounter News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com