पुंछ के कसालियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए. सूत्रों के अनुसार, दोनों आतंकी बीती रात सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे. लश्कर-ए-तैयबा लंबे समय से पहलगाम और अन्य क्षेत्रों में आतंकियों को सीमा पार कराने की कोशिश में जुटा है. सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन शुरू किया. इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान और अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
आतंकियों की अब खैर नहीं
हाल के दिनों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है. दो दिन पहले ही ऑपरेशन महादेव के तहत सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के मुख्य आरोपी को मार गिराया था. श्रीनगर के डाछीगाम जंगलों के पास चलाए गए आतंक विरोधी ऑपरेशन महादेव के दौरान सुरक्षा बलों को विदेशी साजिश के पुख्ता सबूत मिले थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सुरक्षा बलों ने मूसा को मार गिराया था
बताते चलें कि पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा को सुरक्षा बलो ने 2 दिन पहले मार गिराया था. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हाशिम मूसा पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) में पैरा कमांडो के रूप में ट्रेनिंग ले चुका था. उसके बाद उसने लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देना शुरू किया. बताया जाता है कि उसने सितंबर 2023 में भारत में प्रवेश किया और फिर से दक्षिण कश्मीर में अपने आतंकवादी अभियान शुरू किए.
ऑपरेशन महादेव- कब-कब क्या-क्या हुआ
- पिछले 4 दिनों से आतंकवादी समूह पर नजर रखी जा रही थी.
- रात 2 बजे: समूह ने T82 अल्ट्रासेट कम्युनिकेशन डिवाइस को एक्टिव किया.
- इससे आतंकवादी दल की सटीक स्थिति का पता चला, पुष्टि हुई.
- सुबह 8 बजे: आतंकवादियों की पहली तस्वीर लेने के लिए ड्रोन लॉन्च किया गया.
- सुबह 9:30 बजे: राष्ट्रीय राइफल्स ने घेरा बनाया.
- सुबह 10 बजे: पैरा कमांडो दल महादेव पहाड़ी पर चढ़ा.
- सुबह 10:30 बजे: कमांडो द्वारा आतंकवादियों की पहचान की गई.
- सुबह 11 बजे: पहली गोलीबारी में सभी 3 आतंकवादी मारे गए.
- सुबह 11:45 बजे: 1 घायल आतंकवादी भागने की कोशिश में ढेर हो गया.
- दोपहर 12:30 बजे: 2 किलोमीटर के दायरे में क्लींजिंग ऑपरेशन लॉन्च किया गया.
- दोपहर 12:45 बजे: आतंकवादियों के शवों की पहचान की गई और उनकी तस्वीरें ली गईं.
(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं