कोरोना से जंग लड़ रहे भारत को प्लाज्मा थेरेपी (Plasma Therapy) के रूप में एक उम्मीद की किरण दिखाई दी थी लेकिन ICMR के ताजा शोध ने निराश किया है. प्लाजमा थेरेपी पर ICMR यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की स्टडी के अनुसार प्लाजमा थेरेपी (Plasma Therapy) कोरोना मरीज़ की मौत रोकने में कारगर नहीं है और न ही अगर किसी कोरोना मरीज़ (Covid-19 Patient) की हालत गंभीर होती जा रही है तो उसकी हालत और बिगड़ने से रोकने में मदद करती है' 14 राज्यों के 39 अस्पतालों में 464 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल किया गया था.
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने कोविड-19 के मरीजों के लिए प्लाज्मा उपचार को मंजूरी दी, डब्ल्यूएचओ ने सावधानी बरतने को कहा
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
ट्रायल के लिए दो ग्रुप इंटरवेंशन और कंटोल ग्रुप बनाए गए थे. इंटरवेंशन ग्रुप में 235 कोरोना मरीज़ों को प्लाज्मा दिया गया था. तो वहीं कंटोल ग्रुप में 229 लोगों को प्लाज्मा नहीं बल्कि स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट दिया गया था. दोनों ग्रुपों को 28 दिनों तक मॉनिटर किया गया. इसके परिणामों के अनुसार 34 मरीज या 13.6 फ़ीसदी मरीज जिनको प्लाजमा थेरेपी दी गई उनकी मौत हो
गई. 31 मरीज या 14.6% मरीज़ जिनको प्लाजमा थेरेपी नहीं दी गई उनकी मौत हो गई. दोंनो ग्रुप जिन पर ट्रायल किया गया था उनमें 17-17 मरीज़ की हालत गंभीर हुई है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थैरेपी को दी अनुमति
शोध के अनुसार प्लाजमा थेरेपी का थोड़ा सा फायदा जरूर दिखाई दिया है कि सांस लेने की समस्या में कुछ कमी आई और थकान भी कम हुई है. प्लाजमा थेरेपी का बुखार और खांसी जैसे लक्षण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा.
Video: लैंसेट की स्टडी में दावा, 'सुरक्षित है रूस की कोरोनावायरस वैक्सीन'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं