विज्ञापन

भय, तुष्टिकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को जवाब... बंगाल में प्रचंड जीत पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया

अमित शाह ने कहा कि बंगालवासियों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां कभी भूल नहीं पाएंगी.

भय, तुष्टिकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को जवाब... बंगाल में प्रचंड जीत पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
  • बंगाल चुनाव में BJP ने शानदार जीत हासिल की है. इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है.
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत को भय, तुष्टिकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को जनता का जवाब बताया है.
  • शाह ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है, जो हिंसा सहने के बावजूद डिगे नहीं.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इस चुनावी जीत के साथ भाजपा पहली बार बंगाल की सत्ता पर काबिज होने जा रही है. इस जीत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. शाह ने बंगाल की जीत को भय, तुष्टिकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को जवाब बताया है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है.  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा कि यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है. यह TMC के ‘भय' के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क भरोसे की जीत है. 

ये भी पढ़ें: बंगाल में बीजेपी की जीत का अंकगणित-SIR, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, घुसपैठ, हिंदू असुरक्षा, TMC की हरी फाइल का हॉरर

गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा का भगवा: अमित शाह 

उन्‍होंने कहा कि मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में मां गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है. 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बंगालवासियों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां कभी भूल नहीं पाएंगी. बंगाल ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है, हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंगे. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु टैगोर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की पावन भूमि बंगाल का खोया गौरव लौटाने और 'सोनार बांग्ला' के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी. 

ये भी पढ़ें: बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत की पटकथा लिखने वाले 6 केंद्रीय नेता, जिन्होंने संगठन से प्रचार तक को दी धार

हिंसा सहकर भी भगवा ध्वज नहीं छोड़ा: अमित शाह 

इस मौके पर अमित शाह ने बंगाल में भाजपा का झंडा बुलंद करने वाले उन कार्यकर्ताओं को भी नमन किया, जिन्‍हें इस कठिन यात्रा में अपनी जान गंवानी पड़ी. उन्‍होंने कहा कि बंगाल में भाजपा को मिली यह ऐतिहासिक जीत हमारे असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है. यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहकर भी भगवा ध्वज नहीं छोड़ा. 

उन्‍होंने कहा कि भाजपा की शून्य से आज प्रचंड बहुमत तक पहुंचने की इस कठिन यात्रा में जिन कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी, हिंसा झेली, यातनाएं सहीं और फिर भी विचारधारा के पथ से डिगे नहीं, उन सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों को नमन करता हूं. बंगाल की जनता ने इस प्रचंड बहुमत से भाजपा के उन सभी शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी है. 

लेखक के बारे में
img
अभिषेक पारीक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, West Bengal Assembly Elections Results, BJP Historic Win, Amit Shah Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com