Indian Boy German Girl Love Story: ट्रैवलिंग की सबसे खूबसूरत बात यही होती है कि ये आपको अनजान लोगों से जोड़ देती है. भारतीय यूट्यूबर अभिनव रेड्डी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. बाली में एक रैंडम बातचीत के दौरान उनकी मुलाकात सफिरा नाम की एक जर्मन लड़की से हुई थी. दोनों के विचार इतने मिले कि सफिरा ने अभिनव को जर्मनी में अपने गांव आने का न्योता दे दिया. अभिनव ने भी मौका नहीं गंवाया और सीधे जर्मनी पहुंच गए. बाली के खूबसूरत नजारों के बीच दो महीने पहले शुरू हुई एक सिंपल सी मुलाकात आज एक ऐसी कहानी बन चुकी है, जिसे सोशल मीडिया पर लाखों लोग बार बार देख रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-भारत का अनोखा घर...जिसके एक राज्य में है किचन और दूसरे राज्य में बेडरूम
बाली से शुरू हुआ अनोखा सफर (Bali to Germany Travel Story)
बाली की ट्रिप पर मिले दो अनजान लोग इतने गहरे दोस्त बन गए कि लड़की ने सीधे अपने देश जर्मनी ही बुला लिया. भारतीय यूट्यूबर अभिनव रेड्डी जब जर्मन लड़की सफिरा के गांव पहुंचे तो वहां का माहौल देखकर हैरान रह गए. दोनों की ये दिलचस्प और मजेदार ट्रैवल स्टोरी अब इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रही है. बाली में वक्त बिताने के दौरान दोनों के बीच ऐसी जबरदस्त बॉन्डिंग हुई कि दोनों ने एक-दूसरे के कल्चर को करीब से जानने का फैसला कर लिया. इसके बाद सफिरा ने अभिनव को जर्मनी स्थित अपने गांव आने का न्योता दे दिया. बाली की वादियों से शुरू हुआ ये खूबसूरत सफर अब जर्मनी के एक शांत और बेहद खूबसूरत गांव तक पहुंच चुका है. अभिनव का सफिरा के घर जाना और वहां की देसी लाइफस्टाइल को एक्सप्लोर करना लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
लकड़ी का घर और अनोखा लाइफस्टाइल (Unique Village Life in Germany)
जर्मनी के गांव में अभिनव का स्वागत काफी खास तरीके से हुआ. सफिरा का गांव और उनका घर किसी पुरानी हॉलीवुड फिल्म के सीन जैसा दिखता है. सफिरा के पिता ने अपने हाथों से लकड़ी का बड़ा सा घर बनाया है. घर के अंदर पारंपरिक चूल्हा, पुरानी घड़ियां, बेसमेंट में बिना फ्रिज के सामान ठंडा रखने की जगह हैं. अभिनव ने जब ये सब देखा तो वो हैरान रह गया, फिलहाल अभिनव और सफिरा शादी के बंधन बंधने वाले हैं.
ये भी पढ़ें:-भारत का अनोखा मंदिर जहां देवी के दर्शन के लिए मर्दों को साड़ी पहनकर...करना पड़ता है 16 श्रृंगार
पेड़ से कूदना और पुरानी यादें (viral travelling videos)
सफिरा और अभिनव ने गांव की झीलों में स्विमिंग की, जंगलों की सैर की और पुराने दिनों को याद किया. सफिरा ने बताया कि बचपन में वे एक बार पेड़ से गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें लेने के लिए एयर एम्बुलेंस यानी हेलीकॉप्टर बुलाना पड़ा था. दोनों ने अपने स्कूल के दिनों और जिंदगी के एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बातें कीं. दोनों की यह केमिस्ट्री और सादगी लोगों को खूब भा रही है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं