भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भारत और पीएम नरेंद्र मोदी की इजराइल को समर्थन देने पर सराहना की. नाओर गिलोन ने कहा कि इतने सारे भारतीयों ने इजराइल की स्वेच्छा से मदद के लिए समर्थन किया कि वे इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) की एक और यूनिट बना सकते हैं. उन्होंने आतंकी हमले की 'साफ तौर पर निंदा' करने वाले दुनिया के पहले नेताओं में से एक होने पर पीएम मोदी की सराहना भी की.
इजराइल को भारत के समर्थन के बारे में एएनआई से बात करते हुए नाओर गिलोन ने कहा, "मेरे लिए यह आशावाद का बिंदु है. यह बहुत भावनात्मक है. जिस स्तर का समर्थन हमें प्रधानमंत्री से मिला, उसी दिन शनिवार को जब पूरी तस्वीर साफ नहीं थी, तभी उन्होंने ट्वीट करके बहुत स्पष्ट निंदा की. हम इसे कभी नहीं भूलेंगे."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण है. पीएम नेतन्याहू से बात करने के बाद मोदीजी ने एक और ट्वीट किया. मुझे मंत्री का फोन आया... जिन्होंने कहा, 'हम आपके साथ हैं.'यहां के उच्च अधिकारी हैं, यहां बड़े व्यवसायी हैं... किसी भी तरह की मदद की पेशकश कर रहे हैं."
इजराइली राजदूत ने भारतीय लोगों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-इजराइल संबंध बहुत "गहरे और भावनात्मक" हैं.
उन्होंने कहा, "यह भारतीयों की तस्वीर का केवल एक हिस्सा है. दूतावास के सोशल मीडिया को देखें. यह आश्चर्यजनक है, मुझे लगता है कि मेरे पास वायलेंटियरों के साथ एक और आईडीएफ हो सकता है. हर कोई मुझसे कह रहा है कि मैं वायलेंटियर बनना चाहता हूं, मैं इजराइल के लिए लड़ना चाहता हूं."
उन्होंने कहा कि, "मैंने दुनिया के कई देशों, कई मित्र देशों में सेवा की है. यहां मिला व्यापक समर्थन, मजबूत समर्थन मेरे लिए अभूतपूर्व है. मैं वास्तव में प्रभावित हूं. इजराइल और भारत के बीच निकटता कुछ ऐसी है कि जिसे मैं समझा भी नहीं सकता... यह बहुत भावनात्मक है, बहुत गहरा है...यह बहुत अनोखी चीज़ है."
हमास के हमलों के बाद गाजा पर इजराइली फोर्स के हमले के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और उन्हें मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी.
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ मजबूती से खड़े हैं.
उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू को उनके फोन कॉल और मौजूदा स्थिति पर अपडेट देने के लिए धन्यवाद देता हूं. भारत के लोग इस कठिन समय में इजराइल के साथ मजबूती से खड़े हैं. भारत दृढ़ता से और स्पष्ट रूप से आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा करता है."
सात अक्टूबर को हमास के घातक रॉकेट हमलों के मद्देनजर इजराइल के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोगों की संवेदनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "इजराइल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. हम इस कठिन समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं