कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) द्वारा अगले पांच सालों के दौरान राजस्थान में 65,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा पर अपनी पार्टी में सहयोगी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बात को दोहराया है. गहलोत ने इस सप्ताह की शुरुआत में इंवेस्ट राजस्थान समिट में एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी का स्वागत किया था, जहां उद्योगपति ने राज्य के लिए अपने समूह की ओर से विभिन्न योजनाओं की घोषणा की थी.
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के अवसर पर रविवार को मुंबई में आयोजित एनडीटीवी के विशेष टाउनहॉल में थरूर से दर्शकों ने भारत के आर्थिक विकास पर एक सवाल पूछा था. इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा बड़े कारोबारियों की कथित मदद करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमले का जिक्र किया गया.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इसके जवाब में थरूर ने कहा, "असली कांग्रेस कहती है और गहलोत ने कहा है कि अगर कोई मेरे राज्य में आने और निवेश करने, रोजगार पैदा करने, राजस्व लाने का इच्छुक है तो निश्चित रूप से मैं इसे चाहता हूं. यही मेरा रवैया था जब अडानी ने तिरुवनंतपुरम में एयरपोर्ट के लिए बोली लगाई. उन्होंने निष्पक्ष जीत हासिल की और हमें उनके साथ सहयोग करना चाहिए. निश्चित रूप से मेरे अपने निर्वाचन क्षेत्र में यही हुआ है."
पीएम मोदी द्वारा "अडानी और अंबानी" के साथ कथित रूप से अनुकूल व्यवहार करने पर विपक्षी दल द्वारा लगातार हमलों को लेकर थरूर ने कहा, "मुझे अडानी, अंबानी या किसी अन्य से एलर्जी नहीं हैं, जो मेरे देश में निवेश के जरिये भारतीयों के लिए रोजगार पैदा करके मेरे देश के लोगों के हितों की सेवा करने के लिए तैयार हैं."
राजस्थान में जब गहलोत बिजनेस कार्यक्रम के दौरान अडानी के बगल में बैठे थे तब भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार के "पूंजीवादी मित्रों" के लिए ऋण माफ किए जाने के आरोपों के बारे में ट्वीट करना जारी रखा.
ये भी पढ़ें:
* कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव पर NDTV से बोले शशि थरूर, " कुछ चीजें निष्पक्षता की तरफ इशारा नहीं करती"
* NDTV टॉउनहॉल में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शशि थरूर ने की बात, पढ़ें 10 बातें
* 'दो भाइयों की तरह हैं', अध्यक्ष चुनाव के प्रतिद्वंद्वी दावेदार शशि थरूर को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं