विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव पर  NDTV से बोले शशि थरूर, " कुछ चीजें निष्पक्षता की तरफ इशारा नहीं करती"

थरूर ने आगे कहा कि मुझे पार्टी के कुछ नेताओं ने बताया है कि उनपर इस बात को लेकर दबाव बनाया जा रहा है कि वो इस चुनाव में खड़गे जी का समर्थन करें.

मुंबई:

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को मुंबई में आयोजित NDTV टॉउनहॉल में अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं इस चुनाव में उम्मीदवार तो हूं लेकिन मुझे कुछ चीजें ऐसी सुनने को मिली हैं जो मुझे यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या सही में ये चुनाव निष्पक्ष रूप से होने जा रहा है. थरूर ने आगे कहा कि मुझे पार्टी के कुछ नेताओं ने बताया है कि उनपर इस बात को लेकर दबाव बनाया जा रहा है कि वो इस चुनाव में खड़गे जी का समर्थन करें. हालांकि, उन्होंने इसके लिए गांधी परिवार और खासतौर पर सोनिया और राहुल गांधी पर किसी तरह का कोई आरोप लगाने से साफ इनकार किया है. 

शशि थरूर ने कहा कि गांधी परिवार ने तो इस चुनाव को लेकर पहले ही ये साफ कर दिया है कि वो अपनी तरफ से किसी को भी आधिकारिक रूप से इस पद के लिए उम्मीदवार नहीं बना रहे हैं. गांधी परिवार इस चुनाव में पूरी तरह से निष्पक्ष है. और इस चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने भी ये साफ किया है कि इस चुनाव में कोई किसी के पक्ष से नहीं है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Tharoor, Shashi Tharoor On Congress, Congress President Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com