विज्ञापन

ग्रोथ ही नहीं, गरिमा भी जरूरी... अदाणी ग्रुप ने GreenX Talks के जरिए दिया समावेशी विकास का संदेश

GreenX Talks सीरीज के पांचवें संस्करण में मानवीय जज्बे और साहस की सराहना करते हुए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि कुछ दिन सिर्फ प्रेरणा ही नहीं देते... बल्कि आपके पूरे दृष्टिकोण को ही बदल देते हैं.

ग्रोथ ही नहीं, गरिमा भी जरूरी... अदाणी ग्रुप ने GreenX Talks के जरिए दिया समावेशी विकास का संदेश
  • अहमदाबाद स्थित अदाणी कॉरपोरेट हाउस में ग्रीनएक्स टॉक्स के 5वें संस्करण का भव्य आयोजन किया गया
  • अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा- कुछ दिन प्रेरणा ही नहीं देते... बल्कि पूरे दृष्टिकोण को बदल देते हैं
  • जीत अदाणी ने पारिवारिक मूल्यों की अहमियत बताते हुए कहा कि शक्ति अस्थायी है, लेकिन चरित्र स्थायी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अदाणी ग्रुप की तरफ से शुक्रवार को GreenX Talks सीरीज के पांचवें संस्करण का आयोजन किया गया. दिग्गज कारोबारी और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इस दौरान मानवीय जज्बे और साहस की सराहना की. उन्होंने कहा कि कुछ दिन सिर्फ प्रेरणा ही नहीं देते... बल्कि आपके पूरे दृष्टिकोण को ही बदल देते हैं. आज ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज के तहत हमने सिर्फ कहानियां ही नहीं सुनीं बल्कि मानवीय भावनाओं की जीत भी देखी. 

कहानी साहस की एक अनूठी मिसाल 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में गौतम अदाणी ने कहा कि दिव्या शंकर के मनमोहक नृत्य से लेकर सुधा चंद्रन और श्रीकांत बोला की अदम्य जीवन यात्राओं तक, हर कहानी साहस की एक अनूठी मिसाल थी. समावेशी आजीविका के प्रति मीरा शेनोय और अलीना आलम का समर्पण और हमारी भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम के अदम्य साहस ने अदाणी ग्रुप से जुड़े हर व्यक्ति को भावुक कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

'शक्ति अस्थायी है, पर चरित्र स्थायी'

अहमदाबाद स्थित अदाणी कॉरपोरेट हाउस में ग्रीनएक्स टॉक्स के 5वें संस्करण का उद्घाटन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के निदेशक जीत अदाणी ने किया. उन्होंने ग्रीनएक्स की व्याख्या करते हुए बताया कि 'ग्रीन' शाश्वतता का प्रतीक है और 'एक्स' असाधारण मानवीय भावना को दर्शाता है. उन्होंने पारिवारिक मूल्यों को साझा करते हुए कहा कि शक्ति अस्थायी है, लेकिन चरित्र स्थायी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

'सहानुभूति नहीं, प्रतिभा से मिले पहचान'

इस दौरान उनकी पत्नी दीवा अदाणी ने समावेशिता पर जोर देते हुए कहा कि प्रतिभा को सहानुभूति से नहीं बल्कि योग्यता से पहचान मिलनी चाहिए. कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की सचिव वी. विद्यावती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. प्रसिद्ध नृत्यांगना सुधा चंद्रन ने अपनी जीवन यात्रा साझा करते हुए लोगों से हालात के आगे न झुकने की अपील की. वहीं बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक श्रीकांत बोला ने कहा कि अगर आप असंभव को संभव करने के सपने नहीं देखते तो आप उसे हासिल नहीं कर सकते. मैं कल का नहीं, बल्कि आने वाले कल का इंसान हूं.

Latest and Breaking News on NDTV

अदाणी एबिलिटी अवॉर्ड्स 

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अदाणी एबिलिटी अवॉर्ड्स प्रदान किए और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया. विजेताओं की सूची इस प्रकार है-

  • एडैप्टिव स्पोर्ट्स एक्सीलेंस - अजय कुमार रेड्डी, भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 
  • एक्सिलेंस इन पब्लिक पॉलिसी अवॉर्ड- आयुषी डबास, आईएएस अधिकारी और पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल 
  • एडैप्टिव स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड - लेफ्टिनेंट कर्नल सी. द्वारकेश,  भारतीय सेना के अधिकारी एवं एडैप्टिव स्पोर्टस के पैरोकार
  • आउटस्टैंडिंग डिसएबिलिटी एडवोकेसी अवॉर्ड- मालविका अय्यर, दिव्यांगता अधिकार कार्यकर्ता एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ता 
  • एक्सिलेंस फॉर क्रिएटिव एक्सप्रेशन अवॉर्ड- शीला शर्मा, आर्टिस्ट एवं क्रिएटिव प्रैक्टिशनर
  • एक्सिलेंस इन इन्क्लुसिव आंत्रप्रेन्योरशिप अवॉर्ड- श्रीकांत बोला, बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक 
  • एक्सिलेंस इन कल्चरल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड- सुधा चंद्रन, प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं अभिनेत्री 
  • डिसरप्टिव एंप्लॉई मॉडल अवॉर्ड- अलीना आलम, मिट्टी कैफे की संस्थापक व सोशल आंत्रप्रेन्योर
  • एक्सिलेंस इन एग्जिक्यूशन अवॉर्ड- मीरा शेनोय, यूथ4जॉब्स की संस्थापक व सोशल आंत्रप्रेन्योर 
  • भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों को उनके शानदार खेल और जज्बे के लिए सम्मानित किया गया.

ये भी देखें- स्कॉलरशिप प्रोग्राम सिर्फ चैरिटी नहीं, हमारा संकल्प... AALP प्रोग्राम में बोले करण अदाणी

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com