हैदराबाद में एक नाबालिग को अपनी बाइक से BMW कार को टक्कर मारना इतना महंगा पड़ गया कि उसकी मां ने इस घटना के बाद आत्महत्या कर ली. दरअसल, बाइक के BMW कार से टक्कर के बाद कार को जो नुकसान हुआ था उसके लिए चालक ने आरोपी से 20 हजार रुपये की मांग की थी. ऐसा ना करने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी भी दी गई थी. इस घटना की जानकारी जब आरोपी की मां को हुई तो वो इस बात से खबरा गईं कि आखिर वो अब जो पैसे मांगे जा रहे हैं उसका भुगतान कहां से और कैसे करेंगी.
चालक को हिरासत में लिया गया
इस बात से चिंतित होकर आरोपी की मां ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतक महिला की पहचान सुर्या कुमारी के रूप की है. सूर्या कुमारी की आत्महत्या के बाद अब उसके पति ने BMW कार के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने कार के चालक चंद्रशेखर और महेश को हिरासत में ले लिया है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
चालक ने भी रखी अपनी बात
हिरासत में लिए जाने के बाद कार के चालकों का कहना है कि इसमें उनकी क्या गलती है. कार उनके मालिक की थी ऐसे में कार को नुकसान कैसे पहुंचा इसके बारे में उन्हें अपने मालिक को बताना था. इसलिए उन्होंने जो नुकसान हुआ था उसके लिए पैसे देने की मांग की थी. चंद्रशेखर और महेश का कहना है कि अब उनके परिवार का ख्याल कौन रखेगा. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं