विज्ञापन

सेना की छावनी से राइफल, पिस्तौल और गोला-बारूद चोरी, जांच में जुटीं एजेंसियां

सिकंदराबाद कैंटोनमेंट से असॉल्ट राइफलें, पिस्तौल, मैगजीन और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद सेना ने इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है.

हाई-सिक्योरिटी आर्मी फैसिलिटी से हथियार चोरी
NDTV
  • सिकंदराबाद कैंटोनमेंट के मद्रास रेजिमेंट परिसर से असॉल्ट राइफल, पिस्तौल, मैगजीन और गोला-बारूद चोरी
  • चोरी की घटना में पांच असॉल्ट राइफल, सात पिस्तौल, 21 मैगजीन और लगभग उन्नीस हजार राउंड गोला-बारूद शामिल
  • सेना ने सिकंदराबाद छावनी को हाई अलर्ट पर रखा है और जवानों की सुरक्षा एस्कॉर्ट बढ़ा दी है

तेलंगाना के सिकंदराबाद कैंटोनमेंट स्थित मद्रास रेजिमेंट परिसर से असॉल्ट राइफल, पिस्तौल, मैगजीन और गोला-बारूद चोरी हुए हैं. बदमाशों ने हथियार रखने वाली बैरक का दरवाजा तोड़कर ये हथियार और गोला-बारूद चोरी किए. इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. सेना ने पूरी सिकंदराबाद छावनी को हाई अलर्ट पर रखा है.

छावनी इलाके में हाई अलर्ट

सूत्रों के अनुसार, सिकंदराबाद छावनी से 5 असॉल्ट राइफलें (जिनमें 4 AK-सीरीज़ की राइफलें शामिल हैं), 7 पिस्तौल, 21 मैगज़ीन और लगभग 19,000 राउंड गोला-बारूद चोरी हो गए हैं. चोरी की घटना के बाद सेना ने पूरे सिकंदराबाद छावनी इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है, अधिकारियों के क्वार्टर में आने-जाने की जांच कड़ी कर दी है और सेना के जवानों के लिए सुरक्षा एस्कॉर्ट बढ़ा दिए हैं.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस द्वारा दर्ज FIR के अनुसार, पांच असॉल्ट राइफल, सात पिस्तौल और 21 मैगजीन के अलावा हथियारों में इस्तेमाल होने वाला गोला-बारूद सिकंदराबाद के शस्त्रागार से चोरी हुआ है. पुलिस ने सिकंदराबाद रेजिमेंट में हथियारों की चोरी के मामले में संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है. पुलिस ने बताया कि सिकंदराबाद छावनी के बोलारम स्थित भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस सूत्रों का मानना ​​है कि इस चोरी के पीछे दो से ज्यादा लोग हैं और उन्हें परिसर के बारे में अच्छी जानकारी थी. उन्होंने हथियार रखने की जगह के आस-पास उचित सुरक्षा न होने पर भी चिंता जताई है. चोरी के लिए जिम्मेदार संदिग्धों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं.

ह भी पढ़ें: Explainer: टैंक उड़ाने वाली गाइडेड मिसाइल जैवलिन खरीदने में भारत को 16 साल क्यों लगे? सेना के लिए ये कितना अहम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Army, Sikandrabad Police, Hydrabad Jail, AK 47
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com