'पुष्पा 2: द रूल' फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के एक सिनेमाघर में दम घुटने से महिला की मौत के संबंध में फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है. महिला के साथ उसके 13 वर्षीय बेटे को भी दम घुटने से परेशानी हुई और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने बताया के महिला के बेटे को 48 घंटे तक निगरानी में रखा गया है. घटना बुधवार को हुई थी. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
क्या है पूरा मामला
पुलिस की ओर से दिए गए बयान के अनुसार अल्लू अर्जुन अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ रात करीब 9.30 बजे थिएटर पहुंचे. जब सैकड़ों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए परिसर में उमड़ पड़े, तो उनकी सुरक्षा टीम ने भीड़ को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. एक्टर और उनकी सुरक्षा टीम भीड़ के साथ थिएटर के निचले बालकनी एरिया में घुस गए. इसमें रेवती और उनके बेटे को घुटन महसूस हुई. पुलिस कर्मियों ने उन्हें लोगों से बाहर निकाला और उनके बेटे को सीपीआर दिया और तुरंत पास के दुर्गाबाई देशमुख अस्पताल में ले जाया गया. बाद में डॉक्टर ने बताया कि महिला की मौत हो गई और बेटे को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई.
पीड़ित परिवार ने की थी शिकायत
महिला के बेटे तेजा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है. दिलसुखनगर में रहने वाले महिला के परिवार ने थिएटर प्रबंधन से जवाबदेही की मांग की है और घटना पर अभिनेता से जवाब मांगा है. उन्होंने यह भी मांग की है कि अल्लू अर्जुन उन्हें सहायता प्रदान करें. पुलिस ने कहा कि महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं