विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2022

हैदराबाद कस्टम ने दुबई से आने वाली फ्लाइट से तस्करी के सोने के साथ 6 लोगों को किया गिरफ्तार

हैदराबाद सीमा शुल्क ने कुवैत से आने वाले दो पुरुष यात्रियों को विमान संख्या J9-403 से 2 सोने की छड़ें, बटन और उनके चेक-इन बैगेज के अंदर छुपाए गए कुछ आभूषणों को जब्त किया है.

हैदराबाद कस्टम ने दुबई से आने वाली फ्लाइट से तस्करी के सोने के साथ 6 लोगों को किया गिरफ्तार
हैदराबाद:

इन दिनों विदेश से तस्करी के मामले काफी बढ़ गए हैं. हैदराबाद कस्टम ने शनिवार को भी कई लोगों को तस्करी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है. कस्टम ने दुबई से फ्लाइट नंबर EK-524 में आ रही एक महिला यात्री को इंटरसेप्ट किया. यात्री सोने को हेयर बैंड और ड्रेस के हिस्सों में पेस्ट के रूप में छिपाकर उसकी तस्करी करने की कोशिश कर रही थी. यात्री के पास से 234.2 ग्राम वजनी सोना जब्त किया गया है.

वहीं दुबई से आने वाली फ्लाइट EK-526 से तीन महिला यात्रियों को इंटरसेप्ट किया गया. यात्री अंडरगारमेंट्स में पेस्ट के रूप में और 24 कैरेट की जंजीरों में छिपाकर सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रही थी. जब्त सोना 3283 ग्राम वजनी है, जिसकी कीमत 1.72 करोड़ रुपये है.

साथ ही हैदराबाद सीमा शुल्क ने कुवैत से आने वाले दो पुरुष यात्रियों को विमान संख्या J9-403 से 2 सोने की छड़ें, बटन और उनके चेक-इन बैगेज के अंदर छुपाए गए कुछ आभूषणों को जब्त कर लिया है. जब्त किए गए सोने का कुल वजन 855 ग्राम है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad Customs, Smuggled Gold, Flight Coming From Dubai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com