विज्ञापन

कुकर की सीटी जैसा ढक्कन, छिपा रखा था 1 करोड़ का सोना, IGI एयरपोर्ट पर ऐसा पकड़ा गया यात्री- VIDEO

एक्स-रे चेकिंग में संदिग्ध तस्वीर दिखने के बाद यात्री की सघन तलाशी ली गई थी. तलाशी के दौरान कुकवेयर के ढक्कनों के ठोस हिस्से में बड़ी चालाकी से छिपाए गए 24 कैरेट सोने के 15 टुकड़े बरामद किए गए.

रियाद से बर्तनों में सोना छिपाकर ला रहे तस्कर को कस्टम विभाग ने पकड़ा.
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने किचन सेट के ढक्करों में छिपाया गया करीब 1 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया
  • तस्कर रियाद से 523 ग्राम 24 कैरेट सोना बर्तनों के ढक्कन में छिपाकर ला रहा था
  • एक्स-रे जांच में संदिग्ध दिखाई देने पर यात्री की सघन तलाशी में सोने के 15 टुकड़े निकाले गए
नई दिल्ली:

सोना तस्कर विदेश से सोना लाने के लिए क्या-क्या हथकंडे अपनाते हैं. आए दिन ऐसे मामले एयरपोर्ट पर उजागर होते हैं. फिर भी तस्कर इन हरकतों से बाज नहीं आते. उनको लगता है कि वह कस्टम अधिकारियों को धोखा लेकर अपने मंसूबों में कामयाब हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता. दिल्ली एयरपोर्ट से तस्करी के अजीबोगरीब मामले अक्सर सामने आते हैं. ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है. एक शातिर तस्कर नॉनस्टिक किचन सेट के ढक्करों के भीतर करीब 1 करोड़ रुपये का सोना छिपाकर ला रहा था. लेकिन कस्टम अधिकारियों की पैनी नजरों से वह बच नहीं सका.

खना बनाने के बर्तनों में छिपाकर सोने की तस्करी

कुकवेयर के ढक्कनों में सोने की तस्करी हैरान करने वाली है. तीन ढक्कनों में 523 ग्राम सोना छिपाकर दिल्ली लाया गया था. यह तस्कर रियाद से मुंबई के रास्ते दिल्ली पहुंचा था. उसके पास से आधा किलो से ज्यादा 24 कैरेट सोना बरामद हुआ है. यह कार्रवाई इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर कस्टम विभाग ने की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

तस्कर के पास से मिले 15 सोने के टुकड़े, कीमत 1 करोड़

दरअसल एक्स-रे चेकिंग में संदिग्ध तस्वीर दिखने के बाद यात्री की सघन तलाशी ली गई थी. तलाशी के दौरान कुकवेयर के ढक्कनों के ठोस हिस्से में बड़ी चालाकी से छिपाए गए 24 कैरेट सोने के 15 टुकड़े बरामद किए गए. छिपाकर लाए गए इस सोने का कुल वजन 523 ग्राम है. 

कस्टम विभाग ने खुफिया जानकारी पर पकड़ा

खुफिया जानकारी और प्रोफाइलिंग के आधार पर कस्टम ने फ्लाइट नंबर 6E-315 से सफर कर रहे यात्री को हिरासत में लिया. यह तस्करी किसके इशारे पर और कहां के लिए की जा रही थी, कस्टम विभाग इस मामले की आगे की जांच कर रहा है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Smuggling, Gold Smuggling Airport, Gold Smuggling At Delhi Airport, Hidden Gold Bars, IGI Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com