विज्ञापन

हावड़ा: शिबपुर हिंसा के आरोपी शमीम अहमद के घर पुलिस की रेड, आलीशान बेसमेंट देखकर अधिकारी भी रह गए दंग

वीडियो में महाराजा स्टाइल वाले आलीशान गोल बेड, कांच के लग्जरी शोपीस आइटम, हर दीवार पर लगे AC, हर कमरे में लगे टीवी और लग्जरी वॉर्डरोब भी नजर आ रही है. पढ़ें बैद्यनाथ झा की यह रिपोर्ट.

हावड़ा: शिबपुर हिंसा के आरोपी शमीम अहमद के घर पुलिस की रेड, आलीशान बेसमेंट देखकर अधिकारी भी रह गए दंग
शिबपुर हिंसा: आरोपी के घर में मिली 'गुप्त' सीढ़ियां और आलीशान बेसमेंट, सोशल मीडिया पर 'सुरंग' के दावे पर पुलिस ने दी सफाई
NDTV Reporter

West Bengal Post Poll Violence Update: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शिबपुर चौराबस्ती इलाके में हुई चुनावी हिंसा और बमबाजी मामले में पुलिस अब एक्शन मोड में है. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी शमीम अहमद उर्फ 'बरे' के घर पर छापेमारी की है. शमीम को पूर्व मंत्री अरूप रॉय का बेहद करीबी माना जाता है. 8 मई को हुई इस हिंसा में बीजेपी ने आरोप लगाया था कि तृणमूल से जुड़े बदमाशों ने उनके अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के लिए बमबाजी और फायरिंग की थी.

आलीशान बेसमेंट का खुलासा

जब पुलिस की टीम शमीम अहमद के घर की तलाशी ले रही थी, तो उन्हें ग्राउंड फ्लोर पर लकड़ी से ढका हुआ एक हिस्सा मिला. जैसे ही पुलिस ने उस लकड़ी को हटाया, वहां नीचे जाने के लिए सीढ़ियां दिखाई दीं. ये सीढ़ियां सीधे एक बेहद आलीशान और गुप्त बेसमेंट की ओर ले जाती थीं. इस बेसमेंट में लगा महंगा फर्नीचर और लग्जरी सामान देखकर खुद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. देखते ही देखते इस छापेमारी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर 'घर में गुप्त सुरंग' के दावे के साथ आग की तरह फैल गए.

घर में 'सुरंग' वाले दावे पर पुलिस का बयान

जैसे ही सोशल मीडिया पर 'सुरंग' होने की अफवाहें तेज हुईं, हावड़ा सिटी पुलिस ने इस पर स्थिति साफ की. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीडियो और तस्वीरें तो असली हैं, लेकिन वह कोई 'सुरंग' नहीं बल्कि केवल घर का एक हिस्सा (बेसमेंट) है, जहां जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई थीं. पुलिस ने फिलहाल उस घर को पूरी तरह सील कर दिया है और मौके से एक मोबाइल फोन जब्त किया है. हालांकि, घर के सभी सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

ये भी पढ़ें:- आयुष्मान भारत योजना लागू और BSF को जमीन... शुभेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए 6 बड़े फैसले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shibpur Violence Shamim Ahmed House Search, Howrah Police Raid Basement Video, Shamim Ahmed Alias Bare House Raid, Viral Video Shibpur Howrah, Bengal Post Poll Violence Update, West Bengal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com