विज्ञापन

काफी पढ़े लिखे थे मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव, ब्रिटेन की इस यूनिवर्सिटी से की थी पढ़ाई

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया है. प्रतीक यादव 38 साल के थे. प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जिसके बाद ही उनकी मौत का सही कारण पता चल सकेगा. 

काफी पढ़े लिखे थे मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव, ब्रिटेन की इस यूनिवर्सिटी से की थी पढ़ाई
Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया है. प्रतीक यादव को सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था. जहां पर उन्होंने आखिरी सांस ली. जानकारी के अनुसार 38 साल के प्रतीक यादव को इलाज के उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे. इलाज के दौरान ही प्रतीक यादव का निधन हो गया. फिलहाल, प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जिसके बाद ही उनकी मौत का सही कारण पता चल सकेगा. 

लीड्स यूनिवर्सिटी से की थी MBA

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. अखिलेश यादव इनके सौतेले भाई थे. प्रतीक पेशे से बिजनेस और फिटनेस सेक्टर से जुड़े थे. राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक ने प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की थी. उनका रियल एस्टेट का बिजनेस भी था.

प्रतीक यादव जिम के मालिक थे

प्रतीक लखनऊ में 'द फिटनेस प्लानेट' नाम से एक जिम के मालिक थे. प्रतीक 'जीव आश्रय' नाम की संस्था भी चलाते थे. संस्था की तरफ से स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है.

प्रतिक ने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा  था और न समाजवादी पार्टी में कोई बड़ा पद संभाला था. उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं. अपर्णा वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने 2022 में भाजपा का दामन थामा था. प्रतीक यादव से उनकी शादी 2011 में हुई थी. हालांकि, कुछ समय से प्रतीक और अपर्णा के रिश्तों में तनाव चल रहा था.

ये भी पढ़ें-जिम लवर, महंगी गाड़ियों का शौक... अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत, जानें परिवार में कौन-कौन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prateek Yadav Biography, Prateek Yadav Education, Prateek Yadav Age, Prateek Yadav Mulayam Singh Yadav Son, Prateek Yadav Akhilesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com