- लखनऊ के सिविल अस्पताल ने प्रतीक यादव की मौत पर आधिकारिक बयान जारी कर जहर देने की संभावना जताई है
- प्रतीक यादव की तबीयत खराब होने की सूचना उनके ड्राइवर ने सिविल अस्पताल को दी थी
- डॉक्टरों ने जब घर पहुंच कर जांच की तो शरीर में कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत को लेकर नई बातें पता चली हैं. लखनऊ के जिस सिविल अस्पताल में उन्हें तबीयत खराब होने के बाद लाया गया था, वहां के डॉक्टरों ने एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है. बयान में जहर देने की संभावना जताई जा रही है. अस्पताल ने यह भी बताया कि प्रतीक की मौत घर पर ही हो गई थी.
अस्पताल के बयान में जहर देने की बात
लखनऊ के सिविल अस्पताल ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि प्रतीक यादव के ड्राइवर सिविल हॉस्पिटल ने पहुंच कर बताया की भैया की तबीयत खराब हो गई है.जब डॉक्टर घर पर पहुंचे तो बॉडी में कुछ नहीं था.बॉडी को सिविल हॉस्पिटल लाया गया और ब्रॉटडेड घोषित कर दिया गया.बॉडी को सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने रोक लिया क्योंकि सस्पेक्टेड पॉइजिनिंग का मामला लग रहा है.लिहाजा पोस्टमार्टम के लिए बॉडी को केजीएमसी भेजा गया है.

अखिलेश यादव और सीएम योगी ने क्या लिखा?
प्रतीक यादव के निधन पर भाई अखिलेश यादव का एक्स पोस्ट आ गया है. अखिलेश यादव ने लिखा कि श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.विनम्र श्रद्धांजलि! सीएम योगी ने प्रतीक यादव की मौत पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है.विनम्र श्रद्धांजलि.मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 13, 2026
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ…
यह भी पढ़ें- इतने फिट थे फिर अचानक; अखिलेश के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत की वजह क्या थी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं