विज्ञापन

हाईवे के एक गड्ढे ने ली 5 की जान, अनियंत्रित होकर बस के सामने आई कार, उड़े परखच्चे

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. बताया गया कि यहां एक गड्ढे में पड़ने के बाद अनियंत्रित हुई कार सीधे बस के सामने आ गई. इस भीषण टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई.

हाईवे के एक गड्ढे ने ली 5 की जान, अनियंत्रित होकर बस के सामने आई कार, उड़े परखच्चे
महाराष्ट्र के बीड में बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे.
NDTV
  • बीड़ जिले के पंढरपुर-खामगांव हाईवे पर कार और बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हुई.
  • हादसे का कारण हाईवे पर गड्ढे में कार का फंसना और नियंत्रण खोना बताया गया है.
  • दुर्घटना के समय कार की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होकर बस के सामने आना सीसीटीवी में कैद है.
बीड:

महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां कार और बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई. हादसा बीड के पंढरपुर-खामगांव हाईवे पर हुआ. जहां एक कार और ST बस की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हुई. इस हादसे की वजह पंढरपुर-खामगांव हाईवे पर स्थित एक गड्ढे को बताया जा रहा है. गड्ढे में पड़ने के कारण अनियंत्रित होकर कार बस के ठीक सामने आ गई. जब तक बस ड्राइवर ब्रेक लगा पाता तब तक कार में तेज टक्कर हो चुकी थी. हादसा कितना भीषण था वह कार की स्थिति बता रही है. कार के परखच्चे उड़ गए हैं. 

CCTV फुटेज में अचानक बस के सामने आती दिख रही कार

इस हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें कार अचानक बस के सामने आती नजर आ रही है. बताया गया कि तेज रफ्तार कार एक गड्ढे में जा टकराई, जिससे चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और स्विफ्ट कार सामने से आ रही एसटी बस से टकरा गई. यह दुर्घटना माजलगांव-तेलगांव रोड पर शिंदेवाड़ी फाटे के पास हुई है.

घटनास्थल से आई तस्वीरें बता रही हादसे की भयावहता

टक्कर के बाद कार की हालत.

टक्कर के बाद कार की हालत.

बस का अगला हिस्सा, जिससे कार में हुई तेज टक्कर.

बस का अगला हिस्सा, जिससे कार में हुई तेज टक्कर.

5 लोगों की मौके पर मौत

हादसे में स्विफ्ट कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए. कार में सवार 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है. बताया गया कि कार में सवार सभी लोग श्रद्धालु थे, वो तुलजापुर में दर्शन के लिए जा रहे थे. जबकि ST बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया.

यह भी पढ़ें - हादसों की रात्रि: कोलकाता, ग्वालियर, नासिक से यूपी तक दुर्गा पूजा पर 6 शहरों में हादसे, 43 मौतें


(बीड से आकाश सांवत की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Maharashtra News, Maharashtra Accident, Maharashtra Accident Today, Beed News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com