विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 2 लोगों की मौत

नंद्याल जिले में एक निजी बस टायर फटने से बेकाबू होकर कंटेनर लॉरी से भिड़ गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई. हादसे में बस चालक और लॉरी चालक-कम-क्लीनर की मौत हो गई, जबकि सभी 36 यात्री बच गए. चार यात्रियों को हल्की चोटें आईं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 2 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक निजी बस और कंटेनर लॉरी के टकराकर आग पकड़ने से दो लोगों की मौत हो गई. हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ.

कैसे हुआ हादसा

नेलोर से हैदराबाद जा रही निजी बस का दाहिना टायर अचानक फट गया, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. नियंत्रण छूटते ही बस डिवाइडर पार कर सामने से आ रही कंटेनर लॉरी से टकरा गई. लॉरी में मोटरसाइकिलें लदी हुई थीं. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन तत्काल आग की चपेट में आ गए.

स्थानीय लोगों ने बचाई 36 यात्रियों की जान

आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग, बस क्लीनर और कंडक्टर ने तुरंत खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. इसी वजह से बस में मौजूद 36 में से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए. चार यात्रियों को मामूली फ्रैक्चर आए हैं और उन्हें नंद्याल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- मौत का आइलैंड: जहां कोई नहीं जाता और गलती से चला गया तो वापस नहीं लौटता... नॉर्थ सेंटिनल पर उड़ते विमान का दुर्लभ VIDEO

दो लोगों की मौत

हादसे में बस चालक और लॉरी के चालक की गंभीर चोटों और जलने से मौके पर ही मौत हो गई. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है.

घंटों बाधित रहा ट्रैफिक

आग इतनी भीषण थी कि फायर टेंडरों ने कई घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया. बस और लॉरी दोनों पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे. हादसे के कारण हाईवे पर ट्रैफिक लंबे समय तक प्रभावित रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती निष्कर्ष साफ बताते हैं कि टायर फटने के कारण बस चालक का नियंत्रण छूटा और यह भीषण हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें- दिल्ली: खजूरी खास में छोटी सी बात पर पड़ोसी ने स्क्रूड्राइवर से हमला कर ली जान

पहले भी हुआ था ऐसा हादसा

आंध्र प्रदेश के ही कर्नूल ज़िले में अक्टूबर 2025 में एक बस हादसे में आग लगने से 20 यात्रियों की मौत हुई थी. ताजा घटना एक बार फिर से रात में लंबी दूरी की बस सेवाओं की सुरक्षा और वाहनों की तकनीकी जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh, Andhra Pradesh Road Accident, Andhra Pradesh Road Accident Video, Road Accident, Road Accdient
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com