प्रसिद्ध इतिहासकार और पद्म विभूषण से सम्मानित शिव शाहिर बाबासाहेब पुरंदरे (Shivshahir Babasaheb Purandare) का आज सुबह पुणे के अस्पताल में निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बाबासाहेब पुरंदरे के निधन पर शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबासाहेब के निधन से इतिहास एवं संस्कृति की दुनिया में एक बड़ा स्थान रिक्त हो गया.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. शिव शाहिर बाबासाहेब पुरंदरे के निधन से इतिहास और संस्कृति की दुनिया में एक बड़ा स्थान खाली हो गया है. उन्हीं की बदौलत आने वाली पीढ़ियां छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी रहेंगी. उनके अन्य कार्यों को भी याद किया जाएगा."
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Shivshahir Babasaheb Purandare will live on due to his extensive works. In this sad hour, my thoughts are with his family and countless admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2021
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "बाबासाहेब पुरंदरे मजाकिया, बुद्धिमान और भारतीय इतिहास का समृद्ध ज्ञान रखते थे. वर्षों से मुझे उनके साथ बहुत निकटता से बातचीत करने का सम्मान मिला है." प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बाबासाहेब पुरंदरे अपने व्यापक कार्यों के कारण जीवित रहेंगे. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं. ऊं शांति.
I am pained beyond words. The demise of Shivshahir Babasaheb Purandare leaves a major void in the world of history and culture. It is thanks to him that the coming generations will get further connected to Chhatrapati Shivaji Maharaj. His other works will also be remembered. pic.twitter.com/Ehu4NapPSL
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2021
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बाबासाहेब पुरंदरे जी के स्वर्गवास की सूचना से अत्यंत व्यथित हूं. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज जी के गौरवशाली जीवन को जन-जन तक पहुंचाने का भागीरथ कार्य किया. 'जाणता राजा' नाटक के माध्यम से उन्होंने धर्म रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथाओं को युवा पीढ़ी के हृदय में बसाया."
बाबासाहेब पुरंदरे जी के स्वर्गवास की सूचना से अत्यंत व्यथित हूँ। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज जी के गौरवशाली जीवन को जन-जन तक पहुँचाने का भागीरथ कार्य किया। जाणता राजा नाटक के माध्यम से उन्होंने धर्म रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथाओं को युवा पीढ़ी के हृदय में बसाया। pic.twitter.com/tSmE0R82Vq
— Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2021
पुरंदरे ने मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित ऐतिहासिक नाटक ‘जाणता राजा' (1985) लिखा और उसका निर्देशन किया, जिसे 200 से अधिक कलाकार प्रस्तुत कर चुके हैं और इसे पांच भाषाओं में अनुवाद कर मंच पर इसकी प्रस्तुतियां दी गई हैं. पुरंदरे को 2015 में महाराष्ट्र भूषण और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं