विज्ञापन

अमेरिकी मिसाइल हमले से होर्मुज में हिमाचल के आदित्य की मौत, शव वापस लाने के लिए परिवार लगा रही गुहार

ओमान तट के पास MT सेटेबेल्लो पर US मिसाइल हमले में हमीरपुर के आदित्य शर्मा की मौत हो गई. परिवार वालों ने हाई लेवल जांच की मांग कर शव को जल्द भारत लाने की गुहार लगाई है.

अमेरिकी मिसाइल हमले से होर्मुज में हिमाचल के आदित्य की मौत, शव वापस लाने के लिए परिवार लगा रही गुहार
पलाऊ के झंडे वाला जहाज MT सेटेबेलो
ANI

 US Military Strike on MT Settebello: ओमान तट के पास होर्मुज स्ट्रेट में हुए शिप हमले में हिमाचल के रहने वाले युवक की मौत हो गई है...मृतक युवक की पहचान आदित्य शर्मा के रुप में हुई है जो हमीरपुर में गलोड के रहने वाले थे, पलाऊ के कमर्शियल शिप 'MT सेटेबेलो'पर डेक कैडेट के रूप में कार्यरत थे..आदित्य शर्मा की मौत के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जहाज पर कुल 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है.

डेक कैडेट रुप में कार्यरत थे आदित्य शर्मा 

आदित्य शर्मा पलाऊ के कमर्शियल जहाज में डेक कैडेट रुप में पिछले 6 महीने से प्रोबेशन पर काम कर रहे थे. आदित्य के परिवार ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग और बेटे के शव को जल्द भारत लाने की गुहार लगाई है,

आदित्य के चाचा ने बताया की पहले  भतीजे के लापता होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद शिपिंग कंपनी से जानकारी ली गई तो पता चला की उनकी मौत हो चुकी है, परिजनों ने सवाल उठाया की कप्तान ने किसकी इजाजत से जहाज को रूट पर आगे बढ़ाया इसकी जांच होनी चाहिए. पीड़ित परिवार ने सांसद अनुराग ठाकुर और हिमाचल सरकार और विदेश मंत्रालय से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है,

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल जताई संवेदना

केंद्रीय  मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते किया . उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि पलाऊ के झंडे वाले जहाज MT सेटेबेलो पर हुई दुखद घटना के बारे में जानकर बहुत अफसोस हुआ.  दुख की बात है कि शुरू में लापता बताए गए तीन भारतीय नाविकों में से दो के शव मिलने के बाद उनकी मौत की पुष्टि हो गई है.  यह हमारे समुद्री समुदाय के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. मोदी सरकार इस मुश्किल घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके परिजनों की हर संभव मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

मृतकों के शवों की वतन वापसी प्रकिया हुई तेज

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बचाए गए 21 क्रू सदस्यों की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित की जाए और मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए जल्द से जल्द भारत लाया जाए.

वही शवों  की वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाए गए चालक दल के सदस्यों की तुरंत वापसी सुनिश्चित की जाए और मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए उनके शवों को जल्द से जल्द वापस लाया जाए।"

विदेश मंत्रालय ने की हमले की निंदा

भारतीय विदेश मंत्रालय ने ओमान तट के पास जहाज पर हुए हमले की निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने कहा की ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और रेस्क्यू ऑपरेशन का समन्वय कर रहा है. विदेश मंत्रालय ने कहा की जहाजों पर बार-बार होने वाले ये हमले बेहद चिंताजनक हैं और ये क्षेत्र में चल रहे संघर्ष का सीधा नतीजा हैं. भारत ने तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक बातचीत के जरिए शांति बहाल करने की अपील दोहराई है.

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है, उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में नेविगेशन की स्वतंत्रता पर लग रहे प्रतिबंधों के कारण वैश्विक अस्थिरता बढ़ रही है, जिसके दूरगामी आर्थिक झटके पूरी दुनिया को झेलने पड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'बेहद चिंताजनक...,' भारत ने ओमान की खाड़ी में एमटी जलवीर जहाज पर हुए हमले की निंदा की

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himacha LPradesh, Himachal, Strait Of Hormuz, Iran Vs US War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com