विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2018

फिदायीन हमले को अंजाम देने के लिए घाटी में घुसे 12 आतंकी, केजरीवाल का पीएम पर तंज, अब तक की 5 बड़ी खबरें

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से पाकिस्तानी आतंकी नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में हैं.

फिदायीन हमले को अंजाम देने के लिए घाटी में घुसे 12 आतंकी, केजरीवाल का पीएम पर तंज, अब तक की 5 बड़ी खबरें
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से पाकिस्तानी आतंकी नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोगों को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्री की कमी खल रही है. आज पेट्रोल के दाम 6 पैसे और डीज़ल 5 पैसे प्रति लीटर गिरे हैं. 'वन टू का फोर...' गाने पर सलमान ने लगाए जोरदार ठुमके. वहीं, सोशल मीडिया पर डांस वाले अंकल का एक और वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'चढ़ती जवानी' पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. 

1. नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए कश्मीर में घुसे 12 आतंकी, दिल्ली भी हाई अलर्ट पर
 
top news   
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से पाकिस्तानी आतंकी नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में हैं. कश्मीर घाटी में खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी किया है. सुरक्षा बलों को मिले इंटेलिजेंस इनपुट के बाद कश्मीर घाटी में अगले तीन-चार दिनों में आतंकी हमलो को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इंटेलिजेंस इनपुट की मानें तो पाकिस्तानी आंतकी ग्रुप श्रीनगर, खासकर कश्मीर के दक्षिणी जिलों में फिदायीन हमलों को अंजाम दे सकते हैं. 

2. अरविंद केजरीवाल का PM मोदी पर तंज, बोले- लोग मनमोहन जैसे ‘शिक्षित प्रधानमंत्री’ को मिस कर रहे हैं
 
top news
दिल्ली सरकार के कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए और अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोगों को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्री की कमी खल रही है. बता दें कि सीएम केजरीवाल हालांकि अब पूर्व प्रधानमंत्री की तारीफ कर रहे हैं मगर पूर्व पीएम मनमोहन 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव और उसके अगले साल लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के निशाने पर रहे थे. 

3. आज पेट्रोल के दाम 6 पैसे और डीज़ल 5 पैसे प्रति लीटर गिरे
 
top news

पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भी नाम मात्र की गिरावट आई है. आज पेट्रोल के दाम 6 पैसे और डीज़ल 5 पैसे प्रति लीटर गिरे हैं. इस तरह से पिछले तीन दिनों में पेट्रोल 14 पैसे और डीज़ल 11 पैसे सस्ता हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल 78.29 और डीज़ल 69 (उन्नतर). 20 रु प्रति लीटर है. आज से केरल में पेट्रोल-डीज़ल की कीमत एक रुपये कम हो गई है. पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों के बीच राज्य सरकार ने वैट कम किया है, जिसकी वजह से आज से पेट्रोल-डीज़ल यहां एक रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया.


4. 'वन टू का फोर...' गाने पर अनिल कपूर ने जमाया रंग, माधुरी-सलमान संग लगाए जोरदार ठुमके
 
top news

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन के लिए जुट गए हैं. उनके साथ फिल्म के को-स्टार्स सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिज भी साथ में दिखे. कलर्स चैनल पर जल्द शुरू होने वाला डांस शो 'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंची 'रेस 3' की टीम ने खूब मस्ती की. हालांकि इस शो का अभी प्रसारण नहीं हुआ, लेकिन इसका कुछ हिस्सा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो लोगों को खूब पसंद आया, जिसमें अनिल कपूर अपने ही गाने 'वन टू का फोर..' पर जमकर डांस करते हुए दिखाई दिये.


5. सामने आया अंकल का दूसरा VIDEO, अब किया 'चढ़ती जवानी' पर जबरदस्त डांस
 
top news

ये अंकल सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं. हर कोई उन्हें शेयर कर रहा है. पहले उन्होंने फिल्म खुदगर्ज का गाना 'आप के आ जाने से' पर डांस किया. एक ही दिन में लाखों लोगों ने उनका ये वीडियो शेयर किया. लोगों ने उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया था. अंकल का गोविंदा स्टाइल खूब पसंद आया. अब अंकल का दूसरा वीडियो सामने आया है जिसमें वो 'चढ़ती जवानी' पर डांस कर रहे हैं. ये वीडियो उसी पार्टी का है जिसमें उन्होंने पहले परफॉर्मेंस दिया था. 

VIDEO: यूपी में बीजेपी को झटके पर झटका, RLD की तबस्सुम जीतीं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, PM Modi, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com