विज्ञापन

फिलीपींस के राष्ट्रपति की तरफ से आयोजित रात्रिभोज के दौरान खास अंदाज में दिखे पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

अपनी यात्रा से पहले दिए गए एक बयान में पीएम मोदी ने कहा कि आसियान (ASEAN) देशों के साथ सदियों पुराने सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर आधारित ये संबंध अब व्यापार, कनेक्टिविटी, समुद्री सुरक्षा, तकनीक और लोगों के बीच आपसी संबंधों को समेटे हुए एक गतिशील साझेदारी में बदल गए हैं.

फिलीपींस के राष्ट्रपति की तरफ से आयोजित रात्रिभोज के दौरान खास अंदाज में दिखे पीएम मोदी, देखें तस्वीरें
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ पीएम मोदी खास पोशाक में. (फोटो-PTI)
  • पीएम मोदी ने फिलीपींस की पारंपरिक बारोंग तागालोग पोशाक पहनकर स्थानीय संस्कृति का सम्मान किया
  • पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से मुलाकात की और पारंपरिक गीत तथा नृत्य कार्यक्रमों का आनंद लिया
  • PM मोदी ने आसियान देशों के साथ भारत के व्यापक रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय शांति को मजबूत करने की इच्छा जताई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर द्वारा आयोजित एक रात्रिभोज में हिस्सा लिया. यह रात्रिभोज आसियान शिखर सम्मेलन और उससे जुड़ी बैठकों में शामिल होने आए नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के सम्मान में दिया गया था. यह रात्रिभोज मनीला के फिलीपीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था.

इस मौके पर पीएम मोदी 'बारोंग तागालोग' पहने हुए नजर आए, जो फिलीपींस के पुरुषों की पारंपरिक औपचारिक पोशाक है. फिलीपींस की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस रात्रिभोज में फिलीपींस की संस्कृति की झलक पेश करने वाले कार्यक्रम और वहां के पारंपरिक व्यंजन भी शामिल थे.

पीएम मोदी मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मनीला पहुंचे. वे राष्ट्रपति मार्कोस के निमंत्रण पर फिलीपींस के दौरे पर हैं. हवाई अड्डे पर फिलीपींस के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ 'जे' मोंटेस डी क्लारो ने उनका स्वागत किया.होटल पहुंचने पर, भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गीत और नृत्य भी देखे.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारतीय समुदाय से मिलकर बहुत खुशी हुई, जिन्होंने मेरा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया. यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि हमारे प्रवासी भारतीय न केवल अपनी संस्कृति को संजोए हुए हैं, बल्कि दोनों देशों को करीब लाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं."

पीएम मोदी ने दोनों देशों के बच्चों को 'पूर्ण कुंभ श्लोक' का पाठ करते हुए देखा, साथ ही वहां बॉलीवुड और भांगड़ा की प्रस्तुतियां भी हुईं.  उन्होंने कहा, "इस कार्यक्रम में भारत और फिलीपींस के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों की एक शानदार झलक देखने को मिली." प्रधानमंत्री के लिए इलिगन सिटी के 'इंटीग्रेटेड परफॉर्मिंग आर्ट्स गिल्ड' द्वारा रामायण का एक विशेष मंचन भी आयोजित किया गया, जिसमें उनकी पारंपरिक शैली की झलक देखने को मिली. उन्होंने 'गोल्डन तारा ऑफ अगुआसन' और 9वीं-10वीं सदी के ऐतिहासिक 'लगुना कॉपरप्लेट शिलालेख' की प्रतिकृतियां भी देखीं.

Latest and Breaking News on NDTV

अपनी यात्रा से पहले दिए गए एक बयान में पीएम मोदी ने कहा कि आसियान (ASEAN) देशों के साथ भारत के संबंध उसकी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के केंद्र में हैं. उन्होंने कहा कि सदियों पुराने सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर आधारित ये संबंध अब व्यापार, कनेक्टिविटी, समुद्री सुरक्षा, तकनीक और लोगों के बीच आपसी संबंधों को समेटे हुए एक गतिशील साझेदारी में बदल गए हैं. पीएम ने कहा कि वह अन्य नेताओं के साथ मिलकर 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और विकास, कनेक्टिविटी तथा समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को और गति देने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 'ईस्ट एशिया समिट' क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर बातचीत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है. उन्होंने कहा कि वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग को मजबूत करने के लिए अन्य नेताओं के साथ अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं.

यह भी पढ़ें | 'मैं शायद जिंदा वापस न आऊं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने छोड़ी जिंदगी की आस, जजों को लिखा खुला खत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Manila Visit, PM Modi Philippines, PM Narendra Modi, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com