बेंगलुरु के उत्तरी इलाके में रविवार रात जमकर बारिश हुई है, जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है. बारिश के चलते लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अल्लालसन्द्रा तालाब भरकर ओवर फ्लो हो गया और इससे आसपास की जगहों में पानी घुस गया है. वहीं, शहर में रातभर हुई बारिश के चलते सड़कों पर भी पानी भर गया है. एलहंका, नागवारा, कोगिलु क्रॉस और विद्यारण्यपुरा इलाकों में बारिश की वजह से ज्यादा पानी भरा है. पिछले 24 घंटे में सिर्फ एलहंका इलाके में ही 134 MM बारिश हुई है. उधर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के मनाली (Manali) उपनगर के कई हिस्सों में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. यहां के कई घरों में पानी भर गया.. उत्तरी चेन्नई के कई हिस्से सासथाईवर नदी से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण जलमग्न हो गए हैं. पड़ोस के राज्य आंध्र के चित्तूर की ओर से आए पानी के कारण भी यह नौबत आई है. उत्तरी चेन्नई के कुछ हिस्सों में तो हालात से निपटने के लिए नाव लगानी पड़ी हैं.
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश में फंसे लोगों के लिए 'मसीहा' बनी भारतीय वायु सेना, देखें Video
बता दें, दक्षिण भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. न्यूज एजेंसी भाषा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी-पूर्वी मानसून के कारण तमिलनाडु में इस बार सामान्य से 68 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई है. सलेम के मेत्तुर बांध से भाी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है. यह बांध कावेरी के डेल्ट क्षेत्र में स्थित जिलों की पानी की जरूरत पूरा करता है. विल्लुपुरम में थेनपेन्नाई नदी और कांचीपुरम में पलार में पानी उफान पर हैं.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
आंध्र के सबसे बड़े जलाशय में रिसाव के बाद बाढ़ का खतरा, हजारों लोगों पर संकट
वहीं, आंध्र प्रदेश में पेन्ना नदी में बाढ़ आने की वजह से सैकड़ों वाहन और यात्री फंस गए हैं, अहम राजमार्गों पर यातायात बंद कर दिया है और दक्षिणी हिस्से को देश के अन्य भागों से जोड़ने वाले रेल मार्ग के प्रभावित होने से 100 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है. बाढ़ के पानी में से कुछ और शव मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अलग अलग जिलों में बारिश से संबंधित घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है.
आंध्र प्रदेश में बारिश और बाढ़ का कहर, वेंकटेश्वर मंदिर में भी पानी भरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं