विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2021

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश में फंसे लोगों के लिए 'मसीहा' बनी भारतीय वायु सेना, देखें Video

भारतीय वायु सेना ने आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा के बाद फंसे दस लोगों की जान बचाने के लिए एक साहसी बचाव अभियान चलाया

आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा से काफी जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा है. इन सबके बीच भारतीय वायु सेना लोगों के लिए मसीहा साबित हुई है. सेना ने कई लोगों की जानें बचाई हैं और नागरिकों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है.  भारतीय वायु सेना ने कल आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा के बाद फंसे दस लोगों की जान बचाने के लिए एक साहसी बचाव अभियान चलाया.

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से कोहराम, 17 की मौत, 100 लापता, ऊफान पर नदियां, सड़कें लबालब

इस अभियान के वीडियो में दिखता है कि एक जेसीबी पानी के खतरनाक लहरों के बीच में फंसी हुई है और इसके ऊपर कुछ लोग बैठे हुए हैं.  तभी सेना का एक हेलीकॉप्टर आता है. वह एक रस्सी नीचे लटकाता है, जिसके सहारे जेसीबी पर बैठे एक व्यक्ति को ऊपर खींचा जाता है. धीरे-धीरे उस व्यक्ति को ऊपर खींचकर हेलिकॉप्टर में बैठा लिया जाता है,  जबकि अन्य लोग बचाए जाने की उम्मीद में प्रतीक्षा करते हैं. सेना के इस बचाव अभियान को देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ जमा थी . कई लोगों के अलग-अलग इलाकों में फंसे होने की खबर है. स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रीय और राज्य आपदा राहत टीमों को तैनात किया गया है और बचाव कार्य जोरों पर है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Air Force, Indian Air Force Rescue, Heavy Rains In Andhra Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com