विज्ञापन

Weather Today: भयानक तपिश, दोपहर में लॉकडाउन जैसा हाल, पारा हॉफ सेंचुरी मारने को तैयार, उफ्फ ये गर्मी तो जान निकाल देगी

Weather IMD Rain Alert Heatwave: दिल्ली में भी अधिकतम तापमान 44 पर है, राजस्थान में 45 डिग्री तो अकोला और अमरावती में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने हालांकि बारिश की भी भवष्यवाणी की है पर यह जले में नमक छिड़कने के बराबर ही है.

Weather Today: भयानक तपिश, दोपहर में लॉकडाउन जैसा हाल, पारा हॉफ सेंचुरी मारने को तैयार, उफ्फ ये गर्मी तो जान निकाल देगी
weather news imd heatwave alert
  • दिल्ली और उत्तर भारत में दिन के समय अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है,दोपहर बाद बारिश और गरज-चमक का भी अलर्ट
  • राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 45.7 डिग्री रहा जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है और लू जैसी परिस्थितियां
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Heatwave Alert Weather News Today: दिन में ऊपर देखो तो आसमान साफ है, पर दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा है...मानो कोरोना वाला लॉकडाउन लग गया हो. लोग भरी दुपहरी में निकलने से कतरा रहे हैं. दिल्ली-यूपी सहित पूरे उत्तर भारत का यही हाल है. दिन में निकलो तो गर्म हवाएं किसी थपेड़ों के साथ सूरज की तेज चुभन जान निकाल रही है. अधिकतम तापमान हॉफ सेंचुरी लगाने वाला है. यूपी के बांदा का ही तापमान देख लीजिए, वहां पारा 47 डिग्री के पार चला गया है. दिल्ली में भी अधिकतम तापमान 44 पर है, राजस्थान में 45 डिग्री तो अकोला और अमरावती में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने हालांकि बारिश की भी भवष्यवाणी की है पर यह जले में नमक छिड़कने के बराबर ही है.

उबल रही दिल्ली, पारा 45 के पास

देश की राजधानी से ही शुरू करते हैं. रविवार को यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्र तक जाएगा. दिन की तपिश के बाद शाम को राहत की उम्मीद लगाए लोगों के लिए भी निराशा ही है क्योंकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के पार जाएगा. आज दिनभर लू का येलो अलर्ट भी है. 27 मार्च को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री को पार करेगा तो अधिकतम तापमान फिर 45 डिग्री को पार करेगा.  कल भी लू का येलो अलर्ट है लेकिन दोपहर बाद बारिश और गरज-चमक का भी अलर्ट है. दिल्ली के लिए अच्छी बात यह है कि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं गर्मी के तेवर को  ठंडा रखेंगी. 1 मई से अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर रहेगा मतलब 4-5 डिग्री की कमी आएगी जो राहत दे सकती है.  

Latest and Breaking News on NDTV

ये शहर भट्ठी सा तप रहे  

राजस्थान के बाड़मेर में दिन में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक रहा. राज्य के कई स्थानों पर लू जैसी परिस्थितियां बनी रहीं हैं. जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर में 44.5, जोधपुर में 44.4 और कोटा में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और शनिवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है. बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.इसके बाद प्रयागराज में 45.5 डिग्री, वाराणसी में 45 डिग्री और झांसी में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. भीषण गर्मी और तापमान के सामान्य से काफी ऊपर पहुंचने के कारण अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र भोपाल ने प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. चेतावनी के दायरे में रायसेन, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, सतना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुरना, रीवा, उमरिया, मंडला, मंदसौर, धार, भिंड और दतिया जैसे जिले शामिल हैं. इन क्षेत्रों में कहीं‑कहीं लू की स्थिति बनी हुई है और आने वाले दिनों में इसका असर और बढ़ सकता है.रतलाम में 43.2 डिग्री और सतना व टीकमगढ़ में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. दमोह में भी तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

देख लीजिए किस शहर में कितना तापमान? 
 

Latest and Breaking News on NDTV

इस सप्ताह कब कहां-कहां होगी बारिश

इस सप्ताह के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तथा उत्तर-पूर्वी भारत में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ काफी व्यापक से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है. इस सप्ताह के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तथा उत्तर-पूर्वी भारत में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है.

अगले एक सप्ताह के दौरान पूर्वी भारत में; 28 अप्रैल से 01 मई के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में; 27-29 अप्रैल के दौरान मध्य भारत में; और 28-30 अप्रैल के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी गरज-चमक के साथ मौसम संबंधी गतिविधियां होने की संभावना है.

 यह भी पढ़ें- पहाड़ों पर बारिश शुरू, दिल्ली-UP सहित मैदानी इलाकों को कब मिलेगी तपती गर्मी से राहत, IMD ने बताया

 यह भी पढ़ें- झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया 26 जिलों में बारिश- ओले का अलर्ट
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com