- दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते भीषण गर्मी और तेज लू के साथ तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू के कारण तापमान 45 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना और रेड अलर्ट जारी किया गया है
- उत्तराखंड में 20 से 23 मई के बीच कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है
Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा देश इन दिनों भीषण गर्मी से झुलस रहा है. मई वाली गर्मी अपना सितम ढहा रही है. गर्मी का ये सितम यहीं रुकने वला नहीं है. गर्म हवाओं के थपेड़े और चिलचिलाती धूप अभी और रुलाएगी. दिल्ली में मंगलवार 46 डिग्री वाली गर्मी थी. दोपहर के समय तेज लू चल रही थी. हीटवेव का सिलसिला तो अभी शुरू हुआ है. रात तक ऐसे ही स्थिति बनी रही. ये तपन अभी रुकने वाली नहीं है. दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में तापमान अभी और बढ़ेगा.आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सरकार ने हीटवेव को लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है. पहाड़ों से लेकर मैदान तक हर जगह बुरा हाल है. दिल्ली में आज भी तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच सकता है.
उत्तर भारत में सूरज की तपिश टेंशन बढ़ाने वाली है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में लू का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस हफ्ते अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है.
🔥 HEATWAVE ALERT FOR UTTAR PRADESH 🔥
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 19, 2026
Issue Date: 19-05-2026
Heatwave to severe heatwave conditions are very likely to prevail over several districts of Uttar Pradesh during the next 2 days. Residents are advised to take necessary precautions and avoid prolonged exposure to… pic.twitter.com/dgzRrBZUn7
19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
जलती गर्मी के बीच दक्षिण भारत के तटीय हिस्सों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव देखा जा सकता है, जिसकी वजह से मौसम विभाग ने देश के 19 राज्यों के लिए बारिश का अनुमान जताया है, जिसमें आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, तेलंगाना, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल शामिल हैं. इन राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट है. इस दौरान गर्मी से राहत मिल सकती है.
कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में भी भीषण गर्मी का सितम जारी है. मौसम विभाग ने 20 मई के लिए अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश की कोई संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही. हालांकि आसमान साफ रहेगा. राज्य में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 21 मई को भी लू की स्थिति बनी रहेगी.
25 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. 25 मई तक लू की को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

PTI फोटो.
कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. 20 मई को भी गर्म हवाओं से लोगों को दो चार होना पड़ेगा. कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना है. लोगों से जरूरी सावधानी बरतने और लंबे समय तक ज्यादा गर्मी में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. इस दौरान आगरा, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फ़तेहपुर, औरैया, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को हाइड्रेटेड रहने और सीधे सूर्य के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी गई है. बिना वजह दोपहर में बाहर जाने से बचने की सलाह भी जारी की गई है. बांदा गर्मी से सबसे ज्यादा झुलस रहा है. मंगलवार को बांदा में फिर से पूरे भारत में सबसे ज्यादा तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक नया रिकॉर्ड है.

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?
उत्तराखंड में 20 मई से 23 मई के बीच देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, उधमसिंह नगर समेत कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से गर्मी बढ़ सकती है. कुछ इलाकों में लू भी देखी जा सकती है. वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो सकता है. देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली में गरज के साथ बारिश हो सकती है.
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?
राजस्थान में भी मई में गर्मी से बुरा हाल है. त्वचा झुलसाने वाली धूप से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. हीटवेब से बुरा हाल है. मौसम विभाग ने 19 से 22 मई के बीच 20 से 30 किमी, प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी लू चलने का अनुमान जताया है. इस दौरान अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. कुछ जिलों में दिन के साथ ही रात में भी लू चलने का अलर्ट है. राजस्थान के पिलानी और चित्तौड़गढ़ में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
पिछले 24 घंटों में राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी रहा, जिसमें चित्तौड़गढ़ में राज्य का सबसे अधिक तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए दो जिलों में भीषण लू की स्थिति को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जबकि 16 जिले 'येलो अलर्ट' के दायरे में हैं, क्योंकि राज्य के बड़े हिस्सों में झुलसा देने वाला तापमान और गर्म रातें जारी हैं.

PTI फोटो.
कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
बिहार के लिए मौसम विभाग ने 25 मई तक आंधी-बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान पटना में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. भागलपुर, गया, पूर्णिया में भी बारिश का अलर्ट जारी है. वहीं 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा. इन 9 दिनों में धरती खूब तपेगी और भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना है.नौतपा सिर्फ गर्मी से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह मानसून और कृषि के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं