पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के संस्थापक एचडी देवेगौड़ा ने सोमवार को कहा कि हमारी पार्टी राज्य में होने वाले उप-चुनाव में अकेले ही लड़ेगी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस से किसी तरह का कोई गठबंधन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि राज्य में उप-चुनाव हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है हम इस चुनाव में बगैर किसी के साथ गठबंधन किए लड़ेंगे. उन्होंने आगे कहा कि हम पहले वाली गलती दोबारा नहीं करेंगे, अब हम सभी चुनाव अकेले ही लड़ेंगे. बता दें कि पिछले साल राज्य में हुए चुनाव के बाद जेडीएस और कांग्रेस ने आपस में गठबंधन करके सरकार बनाई थी. गठबंधन की शर्तों के मुताबिक कांग्रेस ने जेडीएस को राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाने का मौका दिया था. जेडीएस ने देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था. चुनाव में जेडीएस को सिर्फ 37 सीटें ही मिली थीं.
पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने इन्हें बताया भविष्य के प्रधानमंत्री, फिर आया ये रिएक्शन
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि तीन साल पहले चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करने के बावजूद कर्नाटक के तुमकुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ( HD Deve Gowda) ने सक्रिय राजनीति से संन्यास को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की उनकी कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश भी नहीं है. उन्होंने कहा था कि अगर (कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाते हैं, तो मैं उनकी बगल में बैठूंगा..."जनता दल सेक्युलर (JDS) प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे एच.डी.
कर्नाटक में कांग्रेस-JDS के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानिये कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव
देवेगौड़ा को तुमकुर सीट पर BJP के जी.एस. बसवराज से मुकाबला करना होगा. JDS प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा ( HD Deve Gowda) ने समाचार एजेंसी ANI से कहा था कि मैंने तीन साल पहले घोषणा की थी कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा... अब ऐसे हालात हैं, जिनमें मुझे चुनाव लड़ने के लिए विवश होना पड़ा... छिपाने के लिए कुछ नहीं है... कुछ भी बनने की ख्वाहिश नहीं है, लेकिन जो मैं हमेशा कहता रहा हूं, वह यही है कि मैं सक्रिय राजनीति से संन्यास नहीं ले रहा हूं..."
पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने इन्हें बताया भविष्य के प्रधानमंत्री, फिर आया ये रिएक्शन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पुत्र एच.डी.कुमारस्वामी द्वारा जताई गई दोबारा एच.डी. दैवेगौड़ा के प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर उन्होंने कहा था कि मुझे इसकी चिंता नहीं है. मेरी चिंता है कि (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी दोबारा संसद पहुंचेंगे... मुझमें इतनी हिम्मत है कि मैं उनके मुंह पर यह बात कह सकता हूं... मुझमें हिम्मत है... अगर (कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी प्रधानमंत्री हनते हैं, तो मैं उनकी बगल में बैठ जाऊंगा... प्रधानमंत्री बनना ज़रूरी नहीं है..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं