विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2024

"स्‍वस्‍थ और कार्य करने में सक्षम" : पूर्व PM देवेगौड़ा को अस्‍पताल से मिली छुट्टी 

मणिपाल अस्पताल के डॉ. सत्य नारायण मैसूर के हवाले से एक बुलेटिन में कहा गया, ‘‘देवेगौड़ा (90) स्वस्थ हैं और कार्य करने में सक्षम हैं.’’

"स्‍वस्‍थ और कार्य करने में सक्षम" : पूर्व PM देवेगौड़ा को अस्‍पताल से मिली छुट्टी 
देवेगौड़ा को श्वसन संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. (फाइल)
  • पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है
  • अस्‍पताल के मुताबिक, देवेगौड़ा स्वस्थ हैं और कार्य करने में सक्षम हैं
  • श्‍वसन संबंधी समस्या के कारण उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था
बेंगलुरु:

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा (H D Deve Gowda) को रविवार दोपहर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उन्हें श्वास संबंधी समस्या के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल ने यह जानकारी दी है. मणिपाल अस्पताल (Manipal Hospital) में श्वसन चिकित्सा एवं प्रतिरोपण चिकित्सक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सत्य नारायण मैसूर के हवाले से एक बुलेटिन में कहा गया, ‘‘देवेगौड़ा (90) स्वस्थ हैं और कार्य करने में सक्षम हैं.''

जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख को श्वसन संबंधी समस्या के कारण बृहस्पतिवार की सुबह मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉ. मैसूर उनके स्वास्थ्य पर नजर रहे थे. 

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने भर्ती होने के बाद कहा था कि वह ‘नियमित जांच' के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं और चिंता की कोई बात नहीं है. साथ ही उन्‍होंने कहा था कि वह जल्द घर लौटेंगे. 

देवेगौड़ा पिछले कुछ समय से घुटनों के दर्द और उम्र संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हैं.

पिछले साल भी देवेगौड़ा को यहां के एक अस्पताल में ‘नियमित जांच' के लिए भर्ती कराया गया था. 

ये भी पढ़ें :

* लोकसभा चुनाव : कर्नाटक की सभी सीटें जीतने के लिए अमित शाह ने दिया 'जीत का मंत्र'
* "कांग्रेस आपका प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त करेगी?": देवेगौड़ा ने खरगे से राज्यसभा में पूछा
* NDTV Explainer : कर्नाटक के मांड्या में हनुमान ध्वज क्यों हटाया गया?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HD Deve Goda, Manipal Hospital, Deve Gowda Discharged From Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com