- कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप से बिना पैसे दिए वरना कार ड्राइवर ने डीजल भरवाकर भागने की कोशिश की
- सेल्समैन ने ड्राइवर पर शक होने पर कार का कंडक्टर साइड का दरवाजा खोलकर अंदर चढ़ गया,
- ड्राइवर ने पैसे देने से इंकार कर कार तेज चलाई, सेल्समैन ने कार के अंदर ड्राइवर से हाथापाई की
कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में शुगर मिल के पास सरकारी पेट्रोल पंप से डीजल भरवा कर वरना का ड्राइवर ने बगैर पैसे दिए गाड़ी दौड़ा दी, सेल्समैन को ड्राइवर पर शक हुआ तो वह कार की कंडक्टर साइड का दरवाजा खोलकर अंदर चढ़ गया, ड्राइवर ने सेल्समैन की जान की परवाह किए बिना गाड़ी दौड़ा दी.
बताया जा रहा हैं कि कार के आगे पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी सेल्समैन ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
क्या हुआ था?
सेल्समैन के अनुसार दोपहर करीब 3:00 बजे एक सफेद वरना कार पेट्रोल पंप पर आई, ड्राइवर ने 3500 रुपये का डीजल भरवाया. उसके हाथ में कैश था इसलिए किसी तरह का शक नहीं हुआ. सेल्समैन ने बताया कि डीजल भरने के बाद कैश लेने गया तो ड्राइवर ने 500-500 रुपये के नोट हाथ में पकड़े हुए थे. लेकिन जैसे ही वह पैसे लेने खिड़की के पास गया, तो ड्राइवर ने कार स्टार्ट कर दी. उसे लगा कि ड्राइवर पैसे दिए बिना भाग जाएगा इसी वजह से उसने कार का दरवाजा खोल लिया. ड्राइवर ने कैश नहीं दिया तो वह सीट पर बैठ गया इसी दौरान आरोपी ने लाडवा की ओर अपनी कर दौड़ा दी .
कार के अंदर हुई हाथापाई
सेल्समैन ने बताया कि कार के अंदर ही दोनों के बीच कैश को लेकर हाथापाई हुई. आरोपी एक हाथ से कार ड्राइव कर रहा था और दूसरे से उसने कैश पकड़ रखा था. उसे ड्राइवर से कई बार कार रोकने और कैश देने की बात कही लेकिन उसने और स्पीड से कार दौड़ा दी. तब उसने हाथापाई की वजह से कार पलटने की धमकी दी.
सेल्समैन के मुताबिक तब भी आरोपी ने कर नहीं रोकी और पैसे छोड़ने पर कार रोकने की बात कही. जान बचाने के लिए उसने पैसे छोड़ दिए लेकिन आरोपी ने कार नहीं रोकी, पंप से करीब 1 किलोमीटर दूर लाकर उसने चलती कार से उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और खुद फरार हो गया.
(कमल सैनी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु की विजय सरकार को SC से राहत, गोहत्या प्रतिबंध लागू करने के मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं